महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नागपुर के नंदनवन इलाके में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला के पति की भी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच हर एंगल से कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के अनुसार, नागपुर के नंदनवन इलाके के वेंकटेश नगर में आज मां बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और आगे कीतहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 52 वर्षी संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षी बेटी आकांक्षा के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में संगीता ने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने के बाद लिखी है।
पति की हो चुकी थी मौत
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, संगीता के पति की मृत्यु 9 से 10 वर्ष पहले हो गई थी। उनकी बेटी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक किसी निजी कंपनी में काम किया था। संगीता के पति की मृत्यु के बाद संगीता को जिला परिषद में शिक्षिका के रूप में नौकरी मिली थी।
आकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज
आत्महत्या की इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर आकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। नंदनवन थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ठाणे में BJP सांसद हेमंत सावरा की कार का भयानक एक्सीडेंट, एयरबैग ने बचाई जान
मुंबई में धर्म पूछकर चाकू मारने वाले जुबैर अंसारी पर बड़ा खुलासा! जानिए सिक्योरिटी गार्ड्स पर क्यों किया था हमला