1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे में BJP सांसद हेमंत सावरा की कार का भयानक एक्सीडेंट, एयरबैग ने बचाई जान

ठाणे में BJP सांसद हेमंत सावरा की कार का भयानक एक्सीडेंट, एयरबैग ने बचाई जान

 Published : May 01, 2026 09:52 am IST,  Updated : May 01, 2026 09:52 am IST

पालघर के सांसद हेमंत विष्णु सावरा की गाड़ी का ठाणे में एक्सीडेंट हो गया है। आज सुबह के समय यह घटना हुई। घोड़बंदर रोड पर यह हादसा हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रही सांसद सावरा की गाड़ी को सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मारी।

thane bjp mp car accident- India TV Hindi
बीजेपी सांसद हेमंत सवरा की कार ठाणे में दुर्घटनाग्रस्त। Image Source : REPORTER INPUT

सांसद एवं भाजपा के नेता हेमंत विष्णु सावरा को ले जा रही एक कार शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पालघर से सांसद सावरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए लेकिन कार ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ है। यह हादसा घोडबंदर रोड पर हुआ। कार गुजरात की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। कार के एयरबैग तुरंत खुल गए जिससे उसमें सवार लोग बच गए। 

एयर बैग खुलने से बची जान

बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी मुंबई से गुजरात वाली लेन में रॉन्ग साइड से आ रही थी, उसी दौरान मुंबई की लेन में जा रहे एक डंपर से उनकी इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार के एयरबैग तुरंत खुल गए जिससे उसमें सवार लोग बच गए। इस हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है।

हादसे के बाद सांसद ने क्या बताया?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सांसद सवरा और क्षतिग्रस्त कार नजर आ रही है। मौके पर मौजूद सांसद ने बताया, ''महाराष्ट्र दिवस से जुड़े 1 मई के कार्यक्रम के लिए मैं पालघर जा रहा था। मुंबई से गुजरात जाने वाली लेन पर ट्रैफिक जाम था, इसलिए ट्रैफिक पुलिस को सूचित कर गाड़ी को रॉन्ग साइड से निकाला गया था। लेकिन ट्रक ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था, इसलिए उसने मेरी गाड़ी पर ध्यान नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई। मैं सुरक्षित हूं।''

हादसे की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और मदद उपलब्ध कराई। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

जबलपुर हादसे में सामने आई चूक! तेज आंधी के अलर्ट के बावजूद पानी में उतरा क्रूज, बढ़कर 9 हुई मृतकों की संख्या

नेपाल में दर्दनाक हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप; 20 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।