1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में दर्दनाक हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप; 20 लोगों की मौत

नेपाल में दर्दनाक हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप; 20 लोगों की मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 01, 2026 06:17 am IST,  Updated : May 01, 2026 06:34 am IST

नेपाल में गुरुवार को तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है।

खाई में जीप गिरने से 20 लोगों की मौत। - India TV Hindi
खाई में जीप गिरने से 20 लोगों की मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

काठमांडू: इस वक्त की बड़ी खबर नेपाल से सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि एक जीप तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला इलाके में यह हादसा हो गया। हादसे की वजह को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से रास्ते पर काफी कीचड़ हो गया था, जिस वजह से जीप फिसल गई और खाई में जा गिरी। करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने की वजह से जीप में सवार 20 लोगों की मौत हो गई है। 

कीचड़ की वजह से खाई में गिरी जीप

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नेपाल के रोल्पा जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के दौरान कीचड़ भरे रास्ते पर वाहन फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर काफी शोक व्याप्त है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अन्य हादसे में 12 की मौत

बता दें कि हाल ही में हुए एक अन्य हादसे में नेपाल में 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा 10 फरवरी को मध्य नेपाल में हुआ था। यहां एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में आठ अन्य घायल भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी। इसी दौरान बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में बस हादसे का शिकार हो गई और तामाकोशी नदी में गिर गई। 

यह भी पढ़ें-

'कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने के लिए ब्रिटिश किंग चार्ल्स-III से करुंगा बात', न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी का बड़ा बयान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश