1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मॉनसून सेशन से पहले शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे 7 सांसद, जल्द दिखेगा ऑपरेशन टाइगर', पूर्व MP का बड़ा दावा

'मॉनसून सेशन से पहले शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे 7 सांसद, जल्द दिखेगा ऑपरेशन टाइगर', पूर्व MP का बड़ा दावा

शिवसेना के नेता कृपाल तूमाने ने बड़ा दावा करते हुअ कहा है कि मॉनसून सत्र से पहले एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 7 सांसद शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में ऑपरेशन टाइगर जल्द दिखेगा।

shiv sena ubt MPs eknath shinde shiv sena- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER ऑपरेशन टाइगर को लेकर शिवसेना के नेता का बड़ा दावा।

महाराष्ट्र में राजनीतिक अटकलें तेज हो चुकी है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के 7 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। इन चर्चाओं के बीच शिवसेना शिंदे के नेता और पूर्व सांसद एवं MLC कृपाल तूमाने ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मॉनसून सेशन से पहले एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में 7 सांसदों का प्रवेश जल्द होगा। कृपाल तूमाने ने कहा है कि लोगों को ऑपरेशन टाइगर जल्द दिखेगा। इसके साथ ही कृपालु माने ने कहा है कि राज्य में सांसदों के ऑपरेशन टाइगर के बाद ऑपरेशन टाइगर विधायक भी होगा। 16 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।

जल्द ही ऑपरेशन टाइगर होगा- कृपालु माने

कृपाल तूमाने ने कहा-"शिवसेना शिंदे का ऑपरेशन टाइगर जल्दी लोगों को दिखेगा। जिस तरीके से ऑपरेशन से पहले पूरी जांच की जाती है, उसी तरीके से ऑपरेशन टाइगर से पहले सभी इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही ऑपरेशन टाइगर हो जाएगा। इसके मुख्य डॉक्टर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर एकनाथ शिंदे जी हैं। उद्धव ठाकरे ने कल जो बैठक बुलाई थी उसमें से पांच सांसद नदारद थे। दो सांसद जो वहां पर थे वह शिंदे जी के संपर्क में हैं।"

कब दल बदलेंगे सांसद?

कृपाल तूमाने ने कहा कि "उद्धव ठाकरे की पार्टी के 7 सांसद उनके संपर्क में है। उनसे सभी बातचीत हो चुकी है एवं मॉनसून सत्र से पहले इन तमाम सांसदों का दिल्ली में शिवसेना शिंदे में प्रवेश सफलतापूर्वक हो जाएगा। सभी सांसद विधायक चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में विकास होना चाहिए और एकनाथ शिंदे की पार्टी विकास की राह पर चल रही है। तमाम शिवसेना के विधायक और सांसदों के कार्य क्षेत्र में विकास हो रहा है, इसलिए 7 सांसदों के साथ-साथ 16 विधायकों ने भी शिवसेना में मिलने के लिए इच्छा जाहिर की है।"

16 विधायक भी संपर्क में- कृपालु माने

कृपाल तूमाने ने कहा कि "उद्धव ठाकरे की पार्टी के 20 में से 16 विधायक भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के संपर्क में है। इन 16 विधायकों का भी शिवसेना शिंदे की पार्टी में महाराष्ट्र के मॉनसून सत्र के बाद प्रवेश हो जाएगा। 7 सांसदों का प्रवेश निश्चित है एवं उसके बाद जल्द इन 16 विधायकों का भी प्रवेश शिवसेना शिंदे में होगा।" कृपालु माने ने आगे कहा- "फिलहाल 7 सांसद हमारे संपर्क में हैं। 2 सांसद ऐसे हैं, उनकी इच्छा नहीं है। हो सकता है कि आने वाले समय में उन दोनों सांसदों का भी मन परिवर्तन हो जाए। यह तमाम सांसद और विधायक खुद शिंदे जी के संपर्क में आए। वह अपना भविष्य तलाश रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- मातोश्री पर शिवसेना UBT सांसदों की बैठक, शिर्डी और परभणी MP नहीं हुए शामिल, ऑपरेशन टाइगर पर बोले संजय राउत

'कांग्रेस कोई डूबता हुआ जहाज नहीं है', संजय राउत ने बताया पार्टी को मजबूत करने का 'मास्टरप्लान