1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अस्पताल में मरीज के बैग से अचानक निकल आया सांप, मरीजों और स्टाफ में फैली अफरा-तफरी, देखें Video

अस्पताल में मरीज के बैग से अचानक निकल आया सांप, मरीजों और स्टाफ में फैली अफरा-तफरी, देखें Video

महाराष्ट्र के ठाणे में अस्पताल में एक मरीज के बैग से अचानक सांप निकल आया जिसके बाद मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है।

Thane hospital snake - India TV Hindi
Image Source : REPORTER अस्पताल में सांप के मिलने से हड़कंप।

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ठाणे सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मरीज के बैग से अचानक एक सांप बाहर निकल आया। मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। बाद में पता चला कि यह सांप एक 19 साल के युवक द्वारा लाया गया था, जिसे सांप पकड़ने का शौक था। सांप के कारण लोगों के मन में भय का माहौल हो गया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ठाणे का रहने वाला 19 वर्षीय ओमकार राठौड़ को पानी के पास खेलते हुए एक बिना जहर वाला धामन सांप दिखाई दिया। अपने अनुभव के भरोसे उसने सांप को उठा लिया। खेल-खेल में सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। इसके बाद ओमकार सांप को लेकर सीधे ठाणे सिविल अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन ओमकार ने सांप को छोड़ने से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, ओमकार ने सांप को एक बैग में डालकर महिला वार्ड में रख दिया। कुछ ही मिनटों में सांप बैग से निकलकर वार्ड में घूमने लगा। बिस्तरों, सलाइन्स स्टैंड और मरीजों के नीचे से होते हुए वह पूरे वार्ड में सरकता रहा। डरी–सहमी महिलाएं समझ नहीं पा रही थीं कि वे बिस्तर से कूदें, भागें या सलाइन्स हाथ में लेकर खड़ी रहें। कुछ लोग कुर्सियों पर चढ़ गए, स्टाफ दूरी बनाए रखने की कोशिश करता रहा।

स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया

चीख-पुकार सुनकर ओमकार वापस वार्ड में आया और उसने नंगे हाथों से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद अस्पताल ने एक स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया, जिसने पुष्टि की कि सांप बिना जहर का धामन है। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

किसी को नुकसान नहीं हुआ- सिविल सर्जन

ठाणे सिविल के सिविल सर्जन डॉ कैलाश पवार ने बताया- "हमने लड़के का इलाज किया, लेकिन उसकी लापरवाही से सांप बाहर निकल गया। सौभाग्य से सांप जहरीला नहीं था, इसलिए किसी को नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अस्पताल में साप लाना बेहद असुरक्षित है।" अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, और युवक की लापरवाही पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें- ठाणे में फ्लाईओवर के नीचे मिला सूटकेस, खुला तो महिला की सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश

मंत्री पंकजा मुंडे का PA अनंत गर्जे हुआ गिफ्तार, पत्नी के आत्महत्या मामले में हुई ये कार्रवाई