A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लोकल ट्रेन से उतर रहा था, बाड़ में फंस गई गर्दन, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 27 साल के लड़के की दर्दनाक मौत

लोकल ट्रेन से उतर रहा था, बाड़ में फंस गई गर्दन, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 27 साल के लड़के की दर्दनाक मौत

लोकल ट्रेन मुंबईकरों की 'लाइफलाइन' है। हर दिन लाखों यात्री भारी भीड़ में यात्रा करते हैं। लेकिन आज सुबह मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लोकल ट्रेन से उतरते वक्त एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

mumbai local train- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मुंबई लोकल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां गलत साइड से लोकल ट्रेन से उतरते समय लोहे की बाड़ में गर्दन फंसने से 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर स्थित स्टेशन पर सुबह करीब 9.45 बजे हुई।

विपरीत दिशा से उतरने की कोशिश कर रहा था युवक

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोकल ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान व्यक्ति की गर्दन बाड़ में फंस गई। अधिकारी ने बताया कि उसे नायर अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे और घटना के गवाह कुछ यात्रियों के अनुसार, व्यक्ति विपरीत दिशा से उतरने की कोशिश कर रहा था, जो बाड़ वाला क्षेत्र है। अधिकारी ने बताया कि कोशिश के दौरान उसकी गर्दन बाड़ में फंस गई और वह जख्मी हो गया। 

डेढ़ साल का मासूम मां की गोद से जमीन पर गिरा, मौत

बता दें कि यूपी के नोएडा में मंगलवार रात ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ। नयाबांस गांव के पास मंगलवार रात दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नोएडा में ‘फेस-वन’ के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर-16 की जे जे कॉलोनी निवासी ज्योति अपने डेढ़ साल के बच्चे राघव के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नयाबांस गांव जा रही थी, तभी गांव के पास एक अन्य ई-रिक्शा चालक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और ज्योति की गोद में बैठा हुआ राघव नीचे गिर गया।

राघव के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, गाड़ी के बैक साइड कैमरे में कैद हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर; VIDEO

हाईवे पर 15 बार पलटी कार, हवा में उछले शव; रूह कंपा देगा एक्सीडेंट का CCTV फुटेज