A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: MNS कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषी शख्स को पीटा, दफ्तर में बुलाकर मारे थप्पड़

VIDEO: MNS कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषी शख्स को पीटा, दफ्तर में बुलाकर मारे थप्पड़

महाराष्ट्र में हिंदी भाषी शख्स को पीटा गया है। मनसे कार्यकर्ता ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर पीटा। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

mns beating video- India TV Hindi
Image Source : REPORTER'S INPUT नवी मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की।

नवी मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी भाषी शख्स के साथ एक बार फिर से मारपीट का मामला सामने आया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने नवी मुंबई के वाशी में हिंदी भाषी शख्स को पीट दिया। मनसे का आरोप है कि उसने मराठी महिला से दुर्व्यवहार किया था। उसने पैसे के लिए अपनी महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया और दफ्तर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

दफ्तार में बुलाकर हिंदी भाषी को पीटा

बता दें कि मनसे सहकार सेना के बालासाहेब शिंदे ने रमेश शुक्ला नाम के एक हिंदी भाषी व्यक्ति को कार्यालय में बुलाकर उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला से भी उसकी पिटाई करवाई। कार्यकर्ताओं ने रमेश शुक्ला से माफी मंगवाई और फिर माफीनामा भी ले लिया।

मनसे कार्यकर्ताओं ने दी ये चेतावनी

इस घटना के बाद मनसे ने ये चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र में रहते हुए मराठी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं चलेगा। चाहे जो भी हो उसे महिलाओं को सम्मान करना पड़ेगा।

वीडियो में दिखी मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

इस घटना का जो वीडियो आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि मनसे कार्यकर्ता कैसे गुंडागर्दी कर रहे हैं। वह पहले रमेश शुक्ला को अपने दफ्तर में बुलाते हैं और फिर उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्हें बार-बार थप्पड़ मारते हैं।

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: पहले तेज प्रताप और अब रोहिणी... RJD को 25 सीटों का श्राप देने वाले मदन साह से जानिए सबकी आंखों में क्यों चुभते हैं संजय यादव

Explainer: ये पहली बार नहीं जब बुरी तरह फेल हुई प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी, पढ़िए 2017 में उनकी नाकामयाबी का किस्सा