1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 85 लाख की दही हांडी! मुंबई में इनामों की बारिश, 50 फीट ऊपर महिला गोविंदाओं का धमाल

85 लाख की दही हांडी! मुंबई में इनामों की बारिश, 50 फीट ऊपर महिला गोविंदाओं का धमाल

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दादर में महिला गोविंदाओं ने करीब 50 फीट ऊंची हांडी पांच मिनट में फोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बोरीवली ईस्ट में 85 लाख, ठाणे में 71 लाख और घाटकोपर में 51 लाख रुपये तक के इनाम घोषित किए गए हैं।

Dahi Handi Mumbai, Mumbai Dahi Handi 2026, Govinda Pathak Women- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई में दही हांडी उत्सव का जोश देखते ही बन रहा है।

Highlights

  • दादर में महिला गोविंदा पथक ने 50 फीट ऊंची दही हांडी 5 मिनट में फोड़ी।
  • मुंबई में 'गोविंदा रे गोपाला' के जयकारों से गूंज रही मायानगरी।
  • बोरीवली ईस्ट में 85 लाख, ठाणे में 71 लाख रुपये का इनाम घोषित।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दही हांडी सिर्फ जोश और रोमांच का त्योहार नहीं, इस बार इनामों का भी बड़ा खेल है। बोरीवली ईस्ट में 85 लाख रुपये, ठाणे में 71 लाख और घाटकोपर में 51 लाख रुपये का इनाम गोविंदा पथकों का इंतजार कर रहा है। भारी-भरकम पुरस्कारों के बीच दादर में महिला गोविंदा पथक ने करीब 50 फीट ऊंची हांडी को मानव पिरामिड बनाकर सिर्फ पांच मिनट में फोड़ दिया। हांडी टूटते ही 'गोविंदा रे गोपाला' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

दादर में महिला गोविंदा पथक का शानदार प्रदर्शन

मुंबई में दही हांडी उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई के दादर में महिला गोविंदा पथक ने मानव पिरामिड बनाकर करीब 50 फीट ऊपर टंगी दही हांडी फोड़ दी। हांडी फूटते ही गोविंदा पथक खुशी से झूम उठा। देखने में लग रहा था कि इतनी ऊंचाई पर टंगी हांडी तक पहुंचना आसान नहीं होगा, लेकिन महिला टोली ने शानदार तालमेल दिखाया। पिरामिड बनने के बाद महज 5 मिनट के अंदर गोविंदा पथक ने दही हांडी फोड़ दी। हांडी टूटते ही गोविंदा पथक खुशी से झूमने लगे और 'गोविंदा रे गोपाला' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

मुंबई की धड़कन बना दही हांडी उत्सव

मुंबई में यह अभी दही हांडी उत्सव की शुरुआत है। शहर के अलग-अलग इलाकों से देर तक ऐसे ही जश्न और गोविंदा पथकों के रोमांचक प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आती रहेंगी। गोविंदा पथकों का जोश बता रहा है कि दही हांडी मुंबई के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि शहर की संस्कृति और धड़कन का हिस्सा है। अलग-अलग इलाकों में गोविंदा पथक हांडी फोड़ने के लिए तैयार हैं।

दही हांडी पर लाखों रुपये के इनाम

मुंबई और ठाणे में इस बार दही हांडी प्रतियोगिताओं में भारी-भरकम इनाम घोषित किए गए हैं। प्रमुख आयोजनों में विजेता गोविंदा पथकों को 51 लाख से 85 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि कहां कितना इनाम घोषित है:

  1. बोरीवली ईस्ट में मागाठाणे दही हांडी: 85 लाख रुपये
  2. ठाणे में स्वामी प्रतिष्ठान दही हांडी: 71 लाख रुपये
  3. घाटकोपर में मनसे भव्य दही हांडी: 51 लाख रुपये

इन प्रतियोगिताओं में दही हांडी फोड़ने वाले गोविंदा पथक को घोषित इनाम दिया जाएगा।

दही हांडी पर लाखों के इनाम ने बढ़ाया उत्साह

इस तरह देखा जाए तो बोरीवली ईस्ट में मागाठाणे दही हांडी की ओर से 85 लाख रुपये का इनाम रखा गया है, जबकि ठाणे के स्वामी प्रतिष्ठान दही हांडी में विजेता के लिए 71 लाख रुपये घोषित किए गए हैं। घाटकोपर में मनसे भव्य दही हांडी की ओर से 51 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। भारी इनाम के साथ गोविंदा पथकों का जोश भी देखने लायक है। अलग-अलग इलाकों की टोलियां दही हांडी फोड़ने के लिए निकल चुकी हैं और अब मुंबई में दिनभर गोविंदा पथकों के रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 या 6 सिंतबर कब है दही हांडी उत्सव, जब ढोल-ताशों और 'गोविंदा आला रे' के शोर से गूंजेगी सड़कें, जानें इसका महत्व