A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. धू-धूकर जल उठी मुंबई लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी, मध्य रेलवे की सेवाएं प्रभावित; VIDEO

धू-धूकर जल उठी मुंबई लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी, मध्य रेलवे की सेवाएं प्रभावित; VIDEO

मुंबई लोकल ट्रेन में आग की वजह से मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर में करंट पूरी तरह बंद कर दिया था।

mumbai local train fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुंबई में लोकल ट्रेन में आग।

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह दूर तक दिखाई दे रही थीं। यह घटना कुर्ला और विद्याविहार स्टेशन के बीच करीब शाम 8:30 बजे हुई। गनीमत यह रही कि जिस ट्रेन में आग लगी, वह उस समय खाली थी, जिससे किसी तरह के जान–माल के नुकसान की खबर नहीं है।

घाटकोपर-सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर में करंट पूरी तरह बंद

बता दें कि कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच कचरा ले जा रही लोकल ट्रेन के दूसरे कोच में भीषण आग लगी थी। आग की वजह से मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर में करंट पूरी तरह बंद कर दिया था।

देरी से चल रही लोकल ट्रेनें

करीब रात 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई। हालांकि, घटना के असर के चलते अब भी कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने की घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद पहली नजर में ऐसा लगता है कि आग बहुत बड़ी थी। दूर तक आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। इस दौरान सेंट्रल रेलवे के विद्याविहार रेलवे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली स्लो लोकल ट्रेन ट्रैफिक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

घटना का वीडियो आया सामने-