A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सुबह-सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! ट्रक-कंटेनर और अर्टिगा की टक्कर में 2 ने मौके पर तोड़ा दम

सुबह-सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! ट्रक-कंटेनर और अर्टिगा की टक्कर में 2 ने मौके पर तोड़ा दम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तीन भारी वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह एक कंटेनर ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मारी दी। इस दौरान अर्टिगा कार भी चपेट में आ गई।

mumbai pune expressway road accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मुंबई लेन पर खोपोली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। चावल से भरे ट्रक, खाद्य तेल ले जा रहे कंटेनर और एक अर्टिगा कार के बीच हुई इस टक्कर में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद महाराष्ट्र के सबसे व्यस्त हाईवे में से एक पर घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना सोमवार (1 जून) सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। पुणे से मुंबई की ओर जा रहे चावल से भरे ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गया। इसी दौरान पास से गुजर रही अर्टिगा कार भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। टक्कर के बाद चावल से भरा ट्रक और खाद्य तेल ले जा रहा कंटेनर सड़क पर पलट गए

ट्रक चालक और क्लीनर की गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, कंटेनर चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अर्टिगा कार में सवार एक यात्री गंभीर रूप से और दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ है।

घायलों के नाम-

  • लीलाबाई सस्ते (उम्र 80 वर्ष)
  • मुकिंदा सस्ते (उम्र 56 वर्ष)
  • महेंद्र पाल (उम्र 39 वर्ष) 

सड़क पर बिखरीं चावल की बोरियां और खाद्य तेल

हादसे के कारण चावल की बोरियां और खाद्य तेल सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे के चारों लेन प्रभावित रहे। घायलों को इलाज के लिए खोपोली ग्रामीण अस्पताल और एमजीएम अस्पताल, कामोठे में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरे सामान को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है। इस राहत और बचाव कार्य में हाईवे ट्रैफिक पुलिस (बोरघाट), खोपोली पुलिस स्टेशन, आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत सिस्टम, डेल्टा फोर्स, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, लोकमान्य हॉस्पिटल और हेल्प फाउंडेशन जैसी विभिन्न प्रणालियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

बाइक से जा रहे थे NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा, सड़क हादसे में हुई मौत; महिला मित्र अस्पताल में एडमिट

यूपी: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पहले ही दिन कानपुर में बड़ा हादसा, 25 अभ्यर्थी नाले में गिरे, मचा हड़कंप