1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. CCTV Video: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 दिन तक जिंदगी-मौत से जूझते रहे

CCTV Video: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 दिन तक जिंदगी-मौत से जूझते रहे

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही कार ठोकर मारती है। इसके बाद कार रुक जाती है। बुजुर्ग को हादसे के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Mukund bhabre- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक मुकुंद बाभरे

नागपुर में हिट एंड रन का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। हादसे के पांच दिन बाद अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। 72 वर्षीय बुजुर्ग पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह हादसे का शिकार हुए थे। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

सड़क के किनारे किनारे वॉक करने वाले बुजुर्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाली कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि 5 दिनों तक अस्पताल में इलाज करने के बावजूद गुरुवार रात उनकी मृत्यु हो गई। घटना नागपुर के महाल इलाके की है। मॉर्निंग वॉक करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। 72 वर्षीय महाल निवासी मुकुंद बाभरे को कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

5 दिन बाद भी फरार है आरोपी

घायल अवस्था में बुजुर्गों को पड़ा देख मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पांच दिनों से उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। देर रात उनका देहांत हो गया। कार चालक बुजुर्ग को टक्कर मार कर फरार हो गया। पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर कोतवाली पुलिस कार चालक को ढूंढ रही है। घटना के 5 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ड्राइवर के कंट्रोल में नहीं थी कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 5 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कार कितनी रफ्तार से आती है और बुजुर्ग को जबरदस्त टक्कर मारती है। कार की रफ्तार देखने पर लग रहा है कि कार चालक का नियंत्रण कार से छूट चुका था।

यह भी पढ़ें-

मुंबई: हार्बर लाइन पर लोकल रेल सेवाएं प्रभावित, बिजली के तार पर कपड़ा फेंकने से हुआ टेक्निकल फॉल्ट

5 साल बाद यूं सुलझी अशपाक के कत्ल की मिस्ट्री, दोस्तों ने होटल में बुलाकर मारा और खाई में बाइक के साथ फेंक दी थी लाश