नागपुर जिले के भिवापुर तालुका के धामनगांव विद्यामंदिर में शनिवार को भीषण आग लग गई। नागपुर से लगभग 75 से 80 किलोमीटर दूर भिवापुर तालुका में यह आग काफी दूर तक फैल गई। आग ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है। कई घर आग की चपेट में आ गए। इससे घरों में रखा सामान जल गया।
आग में कई घर जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें रात के समय बस्ती के कई घरों में लगी आग को देखा जा सकता है। आग को बुझाने के लिए लोग हड़बड़ाहट में कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास विफल हो रहे हैं।
कई घर जलकर खाक
आग गांव में कैसे लगी, किस वजह से लगी , यह अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, गांव में जानवरों के लिए रखे चारे की वजह से आग फैल गई। जैसे-जैसे आग फैली, कई घर जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के भिवापुर के धमनगांव में एक खेत में घास जलाते समय हवा के कारण चिंगारियां कुछ घरों पर गिर गईं और आग गांव की एक बस्ती तक फैल गई। आग करीब 15 से 16 घरों तक फैल गई।
जानवरों के शेड भी जले
आग में कुछ जानवरों के शेड भी जल गए। अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। बायोमास स्टोरेज साइट पर भारी आग लगी, जिसमें 3,000 टन से ज्यादा धान की पराली जलकर राख हो गई। इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें-
'सेवा उपकार नहीं कर्तव्य है', कर्मयोगी शिक्षक सम्मान समारोह में बोले RSS चीफ मोहन भागवत
बिरयानी के बाद तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत मामला, FDA की प्राथमिक जांच में खाने में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिला