A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. NEET पेपर लीक: CBI के रडार पर पेपर खरीदने वाले अभिभावक, पेपर लीक का सेंटर प्वाइंट महाराष्ट्र

NEET पेपर लीक: CBI के रडार पर पेपर खरीदने वाले अभिभावक, पेपर लीक का सेंटर प्वाइंट महाराष्ट्र

महाराष्ट्र नीट पेपर लीक का सेंटर प्वाइंट बनकर सामने आया है। अब पेपर खरीदने वाले अभिभावक भी CBI के रडार पर हैं। माना जा रहा है कि अभिभावक आरोपियों के खिलाफ अहम गवाह बनेंगे।

neet paper leak case- India TV Hindi
Image Source : PTI नीट पेपर लीक की जांच जारी।

नीट पेपर लीक मामले में एक के बाद एक कई बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई कर रही है। सीबीआई के अब तक की जांच में महाराष्ट्र पेपर लीक का सेंटर प्वाइंट बनकर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नीट का लीक हुआ पेपर यहीं से अन्य राज्यों तक पहुंचा था। अब जानकारी सामने आई है कि नीट पेपर लीक मामले में CBI के राडार पर अब वे अभिभावक भी हैं जिन्होंने लीक हुआ पेपर अपने बच्चों के लिए खरीदा था।

अभिभावकों और संदिग्ध छात्रों से पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार, इस तर्ज पर महाराष्ट्र के लातूर और पुणे में सीबीआई की टीम कई अभिभावकों और संदिग्ध विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, लातूर के बाल रोग विशेषज्ञ मनोज शिरूरे ने भी अपने बेटे के लिए लीक खरीदा था। इतना ही नहीं, सूत्रों की माने तो करीब 10 से ज्यादा अभिभावक इस पूरे मामले को लेकर जांच के दायरे में हैं और कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मुख्य गवाह बन सकते है।

5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच भुगतान

इससे पहले सीबीआई ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में नीट पेपर लीक मामले में एक परिवार से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की थी। नांदेड़ में स्थित विद्युत नगर इलाके में सीबीआई की आठ अलग-अलग टीमों ने कुछ परिवारों से पूछताछ की थी। ऐसा आरोप है कि अभिवावकों ने अपनी बेटियों के लिए NEET परीक्षा के पेपर खरीदे थे और इसके लिए लगभग 5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच भुगतान किया था।

NTA चीफ का आया बयान

दूसरी ओर नीट को लेकर NTA चीफ ने बड़ा बयान दिया है। संसदीय समिति के सामने NTA चीफ ने NEET पेपर लीक को मानने से किया इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि CBI जांच में लीक की बात सामने आने पर ही मानेंगे। इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर से सरकार को घेरा है।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मामले में लातूर का डॉक्टर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद CBI ने कसा शिकंजा

NTA अध्यक्ष ने संसदीय कमेटी के सामने NEET परीक्षा को नहीं माना Leak Paper, जानिए क्या दिया तर्क