1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुस्लिम युवक पर 2 सगी बहनों से रेप का आरोप, पालघर कांड से महाराष्ट्र में सियासी तूफान; आज डहाणू बंद

मुस्लिम युवक पर 2 सगी बहनों से रेप का आरोप, पालघर कांड से महाराष्ट्र में सियासी तूफान; आज डहाणू बंद

मुस्लिम युवक ने पहले एक 24 साल की युवती और उसकी छोटी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर जब संबंध आगे बढ़े, तो उसने चोरी-छिपे कुछ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का गंदा धंधा शुरू हुआ।

palghar dahanu case- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सकल हिंदू समाज के ऐलान के बाद आज डहाणू बंद।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में लव जिहाद को लेकर तनाव है। यहां मुस्लिम युवक पर दो सगी बहनों को ब्लैकमेलिंग कर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आज हिंदू संगठनों ने पालघर में बंद का ऐलान किया है। इस दौरान बाजार बंद नजर आ रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले की शुरुआत 1 जून को पालघर के डहाणू में दर्ज शिकायत से हुई जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक युवक ने पहले 24 वर्षीय बड़ी बहन से दोस्ती कर उसका यौन शोषण किया। फिर उसकी नाबालिग छोटी बहन को भी अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी दोनों बहनों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले को लेकर पालघर में काफी तनाव है। हिंदू संगठनों ने आज बंद का ऐलान किया है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी 24 साल के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक पीड़ित लड़की के नाबालिग होने के कारण आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

बीजेपी की MLC चित्रा वाघ ने क्या दावा किया?

पालघर लव जिहाद मामले को लेकर पूरे महाराष्ट्र में बवाल मचा है। बीजेपी नेता और MLC चित्रा वाघ ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बहुत बड़ा दावा किया है। वाघ का कहना है कि यह सिर्फ एक लड़के और लड़की का क्रिमिनल केस नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट काम कर रहा है। दावा किया गया कि स्टूडेंट वीजा दिलाने के नाम पर पालघर और आस-पास के इलाकों की पढ़ी-लिखी लड़कियों को फुसलाकर लंदन भेजने का एक सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय है, जो लड़कियों का शोषण करता है।

CM फडणवीस के आदेश पर पुलिस ने बनाई SIT

वाघ ने सीएम फडणवीस से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की थी जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT बनाने का आदेश दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए।

(रिपोर्ट- हनिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में लव जिहाद, जुबैर ने करन बनकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, इस्लाम कबूल करने पर 12 लाख रुपए का लालच दिया गया

VIDEO: दवा व्यापारी के बेटे ने धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, कहा– "अपनी मर्जी से बना मुस्लिम, दोनों मेरे परिवार"