उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिटी के एक दवा व्यापारी के बेटे के धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, हिंदू से मुस्लिम बने युवक आयुष मलिक ने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। आयुष ने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही।
4 साल पहले हुआ निकाह
मीडिया से बातचीत करते हुए आयुष मलिक ने बताया, "मैं अपनी खुद की मर्जी से हिंदू से मुस्लिम बना। करीब 2013 से मुस्लिम रीति रिवाज अपनाना शुरू किया था। मैं चार साल पहले चांदनी कुरैशी से दिल्ली की मस्जिद में निगाह किया था, जिसमें उसका परिवार मौजूद था, लेकिन मैं खुद गया था।"
बहन की शादी के डर से छुपाया सच
उसने आगे बताया, "अपनी बहन की शादी के डर की वजह से मैंने अपने परिवार को नहीं बताया था। अब फरवरी 2026 में अपने मुस्लिम धर्म ग्रहण करने और चांदनी कुरैशी से अपनी शादी की बात बताई थी। उसी के बाद घर में विवाद होना शरू हो गया। मेरा परिवार नाराज है कि हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म क्यों अपनाया। लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ मेरा फैसला था। हालांकि मैंने झूठ नहीं बोला, बस सोचा था कि वक्त के साथ धीरे-धीरे बाद में बता दूंगा। दोनों मेरे परिवार हैं। दोनों परिवारों को एकजुट करने की कोशिश करूंगा। मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा।"
(रिपोर्ट- श्रवण पंडित)
ये भी पढ़ें-
VIDEO: कथावाचक पर गंभीर आरोप, "मंदिर में शादी रचाकर बनाए संबंध, जेवरात भी हड़प लिया, फिर छोड़ दिया"