1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की हाईराइज सोसायटी में पालतू कुत्ते का आतंक, बच्चियों पर किया हमला, CCTV फुटेज वायरल

मुंबई की हाईराइज सोसायटी में पालतू कुत्ते का आतंक, बच्चियों पर किया हमला, CCTV फुटेज वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने कुत्ते को काबू करने की हर संभव कोशिश करती है, लेकिन विदेशी नस्ल का कुत्ता आसानी से उसे घसीट लेता है। इसके बावजूद महिला जूझती रहती है और बच्चियां किसी तरह बच जाती हैं।

Dog Attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लिफ्ट में कुत्ते का हमला

मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित शेठ आयरीन हाईराइज की लिफ्ट में एक कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में पहले से तीन बच्चियां मौजूद थीं, तभी एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ अंदर आई। लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया। कुत्ते ने बच्चियों पर झपटने की कोशिश की, जिससे लिफ्ट में अफरा-तफरी मच गई।

महिला कुत्ते को काबू करने के लिए संघर्ष करती दिखाई दी, लेकिन कुत्ता उसके काबू में नहीं आ रहा था। लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही एक बच्ची बाहर भागी तो कुत्ते ने उसका पीछा करने की भी कोशिश की। महिला ने समय रहते कुत्ते को पीछे खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मुंह पर लगे मास्क ने बचाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के मुंह पर मास्क लगा हुआ है। इसी वजह से वह लिफ्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति को काट नहीं सका और सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के समय लिफ्ट में तीन लड़कियां मौजूद थीं। कुत्ते के हमलावर होते ही दो लड़कियां बाहर निकल गईं, लेकिन एक लड़की फंस गई। इस दौरान कुत्ता लगातार उस लड़की पर हमला करने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी मालकिन उसे बार-बार अपनी खींच लेती थी। वहीं, लड़की डरी-सहमी हुई लिफ्ट के कोने में खड़ी थी।

लिफ्ट के बाहर भी पीछा करने की कोशिश

जैसे ही लिफ्ट फ्लोर पर पहुंची तो तीसरी बच्ची भी बाहर निकल गई। कुत्ता भी उसके पीछे दौड़ने की कोशिश करता है। वहीं, मालकिन उसे रोकने के लिए अपनी तरफ खींचती है और वह भी थोड़ा आगे घिसट जाती है। हालांकि, वह कुत्ते की रस्सी नहीं छोड़ती। अंत में महिला किसी तरह कुत्ते को लिफ्ट के अंदर खींच लेती है और उसे शांत करने की कोशिश करती है। अंत में बड़ा हादसा टल जाता है।

गोंदिया में भी बच्ची पर कुत्तों ने किया था हमला

15 जुलाई को महाराष्ट्र के गोंदिया में कुत्तों के एक झुंड ने स्कूल वैन का इंतजार कर रही 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया था। बच्ची सड़क पर गिर गई और कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। बच्ची की चीखें और रोने की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला वहां पहुंची और कुत्तों को भगाया, जिससे बच्ची की जान बाल-बाल बच गई।

(मुंबई से गोविंद ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सुपरस्टार के हाउसकीपर को पालतू कुत्ते ने काटा, अब देना पड़ेगा 124 करोड़ रुपयों का हर्जाना, कोर्ट ने दिया आदेश

खेत से लौट रहे मजदूर को नोचकर खा गए आवारा कुत्ते, रात भर खेत में पड़ी रही लाश