A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजगर को मारकर पेट चीरा, फिर उसमें से निकाला बकरी; VIDEO देख खौफ में आ जाएंगे आप

अजगर को मारकर पेट चीरा, फिर उसमें से निकाला बकरी; VIDEO देख खौफ में आ जाएंगे आप

युवकों ने एक विशाल अजगर को मार डाला। फिर उसके पेट को चीरकर उसमें फंसी हुई बकरी को भी बाहर निकाला। इसका वीडियो सामने आया है, जो काफी डरावना है।

बकरी निगल गया था अजगर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बकरी निगल गया था अजगर

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के सोयगांव तालुका के बनोटी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने एक विशाल अजगर को न केवल बेरहमी से मार डाला, बल्कि उसके पेट को चीरकर उसमें फंसी हुई बकरी को भी बाहर निकाला। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अजगर को पकड़ कर मार डाला

यह घटना तब हुई जब एक अजगर ने बकरी को निगल लिया था। गांव के कुछ युवकों ने अजगर को पकड़ा और फिर उसे मार डाला। क्रूरता की हद पार करते हुए उन्होंने अजगर का पेट चीर दिया, ताकि बकरी को बाहर निकाला जा सके। इस पूरी घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया गया और जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, यह तेजी से वायरल हो गया। 

वीडियो देखने के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ वन्यजीव और पर्यावरण से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश है। यह मामला सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोसाइटी से 10 फुट लंबा अजगर रेस्क्यू

एक अन्य खबर में, मुंबई के मुलुंड इलाके में एक आवासीय परिसर में 10 फुट लंबा अजगर घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ‘इंडियन रॉक पायथन’ को मंगलवार को बचाया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। यह सरीसृप हाउसिंग सोसाइटी परिसर में घुस आया था। अजगर सोसाइटी के एक पेड़ पर चढ़ गया और उसकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। भारी बारिश के कारण बिल में पानी भर जाने से यह अजगर बाहर आ गया था। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जंगल घटनास्थल से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं।

(रिपोर्ट- देव राजाले)

ये भी पढ़ें-

पुणे के थिएटर में बवाल, पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुना रहा था शख्स, आगे वाले ने टोका तो शुरू कर दी मारपीट

20 साल पहले हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी हुआ था फरार, J-K पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई