1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, प्रदर्शन-जुलूस पर रहेगी रोक

मुंबई में 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, प्रदर्शन-जुलूस पर रहेगी रोक

मुंबई पुलिस ने शहर में प्रतिबंधात्म आदेश लागू करने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि विशेष मामलों में छूट दी जाएगी।

मुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE मुंबई में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू।

मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर देश की मुंबई से सामने आ रही है। यहां मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के मुताबिक 5 या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लागू रहेगी। इसके अलावा इस अवधि के दौरान धरना, प्रदर्शन, मोर्चा और जुलूस पर प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी। 

इस आदेश को जारी करते हुए बताया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने एहतियाती फैसला लिया है। बता दे कि मुम्बई पुलिस की तरफ से यह पाबंदी लंबे समय से जारी है, जिसे समय-समय पर इन पाबंदी को रिव्यू किया जाता है और बढ़ाया जाता है।

इन मामलों में दी गई छूट

  • शादी-ब्याह और उससे जुड़े कार्यक्रम।
  • अंतिम संस्कार के लिए जुटना और श्मशान/कब्रिस्तान तक जुलूस निकालना।
  • कंपनियों, क्लबों, सहकारी सोसायटियों, दूसरी सोसायटियों और संगठनों की कानूनी तौर पर जरूरी बैठकें।
  • क्लबों, सहकारी सोसायटियों, दूसरी सोसायटियों और संगठनों की आम कामकाज से जुड़ी बैठकें और लोगों का जुटना।
  • फिल्में, नाटक या परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए सिनेमा हॉल, थिएटर या मनोरंजन की किसी भी सार्वजनिक जगह पर या उसके आस-पास लोगों का जुटना।
  • सरकारी या अर्ध-सरकारी कामकाज के लिए अदालतों और सरकारी या स्थानीय निकायों के दफ़्तरों में या उनके आस-पास लोगों का जुटना।
  • पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कामों के लिए स्कूलों, कॉलेजों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में या उनके आस-पास लोगों का जुटना।
  • आम व्यापार, कारोबार और कामकाज के लिए फैक्टरियों, दुकानों और संस्थानों में लोगों का जुटना।
  • ऐसी दूसरी सभाएं और जुलूस जिनकी इजाजत बृहन्मुंबई के जोनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और उनके सुपरवाइजरी अफ़सरों ने दी हो।

मुंबई में एक व्यक्ति की मौत

वहीं एक अन्य मामले में BEST बस के सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ। जानकारी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह सायन-पनवेल हाईवे पर BEST बस के सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराने के बाद 62 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हेडक्वार्टर में मिला शव