1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शरद पवार की सेहत में हुआ सुधार, मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली

शरद पवार की सेहत में हुआ सुधार, मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली

NCP-SP प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार देखने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने घर चले गए हैं। गौरतलब है कि वह 3 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

Sharad Pawar- India TV Hindi
Image Source : PTI शरद पवार

मुंबई: NCP-SP प्रमुख शरद पवार का हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने और सांस के संक्रमण (रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें हॉस्पिटल में देखने के लिए तमाम नेता पहुंचे थे।

क्या है पूरा मामला?

शरद पवार को  2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, इसके बाद उन्हें 4 नवंबर को यहां से छुट्टी मिली थी। इसके बाद उन्हें फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

यहां उनका बीते 3 दिन से इलाज चल रहा था। इस दौरान उनसे तमाम नेताओं  ने मुलाकात की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने घर चले गए। बता दें कि वह 85 साल के हैं।

हॉस्पिटल में किसने-किसने मुलाकात की?

हॉस्पिटल में उनसे कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और एनसीपी नेता दिलीप वलसे-पाटिल शुक्रवार रात मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उनके साथ उद्योगपति गौतम अडानी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी अस्पताल पहुंचे थे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पवार से मुलाकात की थी। 

एनसीपी के मर्जर की खबर पर खूब हुई थी चर्चा

कल ही ये खबर सामने आई थी कि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की लीडरशिप वाला NCP AP कैंप NCP मर्जर चाहता है। वहीं BJP भी चाहती है कि NCP SP भी NDA में शामिल हो जाए। हालांकि, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार इसका विरोध कर रहे हैं।  

गुरुवार शाम को जब प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार का हालचाल जानने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल गए, तब भी इस खबर को खूब हवा मिली थी। हालांकि बाद में एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें कल तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शिंदे ने कहा कि फिलहाल मुलाकात के दौरान किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शरद पवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रिश्तों और राजनीतिक मुद्दों को अलग-अलग रखते हैं। उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

ये भी पढ़ें-

'PM मोदी ने शरद पवार से बस हालचाल पूछा था, उसमें कुछ खास नहीं', एकनाथ शिंदे ने और क्या बताया?