महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बड़े स्तर पर हलचल हो रही है। NCP (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच राज्य में एनसीपी के दोनों धड़ों (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) के विलय की अटकलें शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि शरद पवार एनडीए में जा सकते हैं जिससे महाराष्ट्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब इन राजनीतिक अटकलों पर कांग्रेस के नेता और इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि पवार साहब एनडीए में नहीं जाएंगे।
पवार साहब एनडीए में नहीं जाएंगे- वडेट्टीवार
शरद पवार के एनडीए में जाने की क्या बातचीत चल रही है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि विजय वडेट्टीवार ने कहा- "नहीं, मुझे नहीं लगता है, पवार साहब एनडीए में नहीं जाएंगे। पवार साहब अलग हैं, वो हमेशा हमारे प्रोग्राम, विचार को आगे बढ़ाकर काम करने वाले नेता हैं। इतने सालों से, 15 साल से वो विरोध में रहे, कभी ये सोचा नहीं, उनकी पार्टी भी टूट गई, तब भी उन्होंने कभी इस तरह का निर्णय लिया नहीं।"
विजय वडेट्टीवार ने कहा- "आखिरी सांस तक शरद पवार का यही कहना है कि मेरी जिंदगी में मैं फुले, शाहू, आंबेडकर, शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर आगे बढ़ता रहूंगा। यही उनके विचार हैं, तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं दिखती। कौन किससे मिलता है? तबीयत ठीक नहीं होने से, पवार साहब जैसे बड़े नेताओं को मिलना, सब मिलते हैं, सब पूछते हैं। तो मुझे लगता है कि इसमें कोई तथ्य नहीं है। उनके एनडीए में आने के भी चांसेस मुझे नहीं दिखते हैं, ना एनडीए को सपोर्ट करने के भी चांसेस दिखते हैं।"
NCP का मर्जर बिल्कुल नहीं होगा- वडेट्टीवार
महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के मर्जर के संबंध में बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा- बिल्कुल नहीं होगा, मुझे नहीं लगता है क्योंकि, जो एनसीपी है अभी, अजित दादा तो नहीं रहे, वहीं एनसीपी में बड़ा घमसान है। आपस में बड़ा टकराव है। टूट होने के दोनों में बहुत बड़े दो दरिया बन चुके हैं, कोई किसी का नेतृत्व मानने को तैयार नहीं है। और जो भी ईडी के चक्कर में और उनके हाथ दबे हुए हैं पत्थर के नीचे, वो ये प्रयास कर रहे हैं कि सत्ता के साथ में टिके रहे और जेल में जाने से बचे। इन कुछ लोगों की मानसिकता है। क्योंकि उनके ऊपर इन्वेस्टिगेशन बहुत आगे बढ़ चुका है। भाजपा की मानसिकता यही रही है, पहले आरोप लगाओ चोरी के बाद में उसको ही अपने पार्टी में लो।"
ये भी पढ़ें- "सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं", PM मोदी ने शरद पवार से फोन पर कहा, NCP सुप्रीमो ने दिया जवाब
"शरद पवार को NDA में आना चाहिए, पहले आ गए होते तो बन सकते थे राष्ट्रपति", रामदास आठवले का बड़ा बयान