ठाकरे सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, बीजेपी नेता का दावा
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में वन मंत्री संजय राठौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मातोश्री भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता प्रवीण दरेकर ने ट्वीट कर ये दावा किया है।
