1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 23 लाख की फिरौती मांग बच्चे को उतारा मौत के घाट, बोरी में मिला मासूम का शव

23 लाख की फिरौती मांग बच्चे को उतारा मौत के घाट, बोरी में मिला मासूम का शव

ठाणे जिले के बदलापुर में एक नौ साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। गांव के रहने वाले शख्स ने बच्चे का अपहरण किया था।

अपहरण कर बच्चे की हत्या- India TV Hindi
अपहरण कर बच्चे की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामले सामने आया है। नौ साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना बदलापुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इबादत बुबेर नाम का बच्चा कल रात मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला था। इस दौरान गांव के रहने वाले एक शख्स ने बच्चे का अपहरण कर लिया। 

रात भर बच्चे की तलाश करती रही पुलिस

अपहरण करने वाले ने इबादत के पिता को फोन कर 23 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया। बच्चे के परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। इसके बाद बदलापुर ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच ने रात भर मासूम की तलाश में जुटी रही।

गांव के एक शख्स के घर से मिला बच्चे का शव 

तलाशी के दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे का शव गांव के रहने वाले शख्स के घर से बोरी में भरा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम के शव को मुंबई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐन त्योहार के समय बच्चे की हत्या से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। (रिपोर्ट- सुनील शर्मा)

ये भी पढे़ं-