1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेकाबू कार ने होली खेल रहे लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 2 घायल

बेकाबू कार ने होली खेल रहे लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 2 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 25, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 04:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली में बेकाबू कार होली खेल रहे कुछ लोगों के बीच घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

रंगों के त्योहार होली के मौके पर आज कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के चंदौली में होली खेल रहे लोगों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। घटना जिल के मुगलसराय क्षेत्र की है। एक बेकाबू कार होली खेल रहे कुछ लोगों के बीच घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

भीड़ में घुस गई बेकाबू कार 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट गांव के कुछ लोग साहूपूरी मोड़ के पास इकट्ठा होकर होली खेल रहे थे, तभी पूर्वाह्न करीब 11 बजे वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार बेकाबू कार उस भीड़ में घुस गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और अब उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सिंह ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुआवजे की मांग को लेकर रास्ता जाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।