1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिंडदान और पितरों की शांति के नाम पर ठगी, गांव-गांव घूम रहे ठगों से रहे सावधान; कई लोगों को लगा चुके चूना

पिंडदान और पितरों की शांति के नाम पर ठगी, गांव-गांव घूम रहे ठगों से रहे सावधान; कई लोगों को लगा चुके चूना

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 08, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 12:44 pm IST

रायबरेली में कुछ ठग पिंडदान और पितरों की शांति के नाम पर कई लोगों को हजारों रूपये का चूना लगाया है। ये ठग लोगों को डराकर 2100 से 5100 रुपये तक वसूल रहे हैं।

ठगों की तस्वीर- India TV Hindi
ठगों की तस्वीर Image Source : REPORTER

रायबरेली। पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान और पितरों की शांति के नाम पर ठगों ने ठगी का नया तरीका इजाद कर लिया है। गांव-गांव घूमकर भोले-भाले ग्रामीणों को धर्म के नाम पर ठगा जा रहा है। इस गिरोह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।

आधा दर्जन गांव में दो दर्जन शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना क्षेत्र के दरिगापुर, सड़वा, मुंशीगंज समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में यह गिरोह सक्रिय है। अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को ये ठग अपना शिकार बना चुके हैं। हर घर से 2100 से 5100 रुपये तक की वसूली की जा रही है।

ऐसे करते हैं ठगी

ठगों का तरीका बेहद शातिर है। ये घर के दरवाजे पर जाकर एक लोटा पानी और थोड़ा जल मांगते हैं। फिर उसी लोटे में चावल डालकर पितृ दोष, पिंडदान का ढोंग रचते हैं। ग्रामीणों को डराकर कहा जाता है कि पितर नाराज हैं, तुरंत पूजा करानी होगी नहीं तो अनर्थ हो जाएगा। इसी डर से लोग उनकी बातों में आकर हजारों रुपये दे देते हैं।

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

दरिगापुर निवासी पीड़ित अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनके गांव में भी इसी तरह तीन लोगों से पैसे ठगे गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की सूचना जगतपुर थाना अध्यक्ष को दी है। अभिषेक के मुताबिक ठगों को आखिरी बार मुंशीगंज से सड़वा मार्ग पर बाइक से जाते देखा गया है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से अपील की है कि पितृ पक्ष के दौरान गांवों में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले की शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से भी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि इस समय पितृ पक्ष चल रहा है और यह शनिवार को खत्म हो जाएगा। इस दौरान लोग पितरों के आत्मा की पिंडदान करते हैं। पितरों की आत्मा की शांति के लिए लोग गया और हरिद्वार जाकर पूजा-पाठ और पिंड दान भी करते हैं।

ये भी पढ़ेंः पितृपक्ष में मृत्यु: मोक्ष का मार्ग या सिर्फ एक संयोग? जानिए गरुड़ पुराण में क्या लिखा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।