A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. प्रेम प्रसंग में युवक की खौफनाक हत्या, आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटी डेड बॉडी; नदी और तालाब में फेंका

प्रेम प्रसंग में युवक की खौफनाक हत्या, आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटी डेड बॉडी; नदी और तालाब में फेंका

सतारा जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पति और पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद तीनों ने युवक के शव को आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटकर फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार।

सतारा: जिले के फलटण तहसील के सोमनाथली गांव से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या का सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने लकड़ी काटने वाली मशीन से शव के टुकड़े कर उन्हें नदी और खेत के तालाब में फेंक दिया। इस क्रूर हत्याकांड ने पूरे सतारा जिले को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला समेत उसके प्रेमी और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अपराध में कुल तीन लोगों का हाथ होने का पता चला है।

आरा मशीन से काटी डेड बॉडी

सतारा जिले के फलटण तालुका में अनैतिक संबंधों के चलते 27 वर्षीय युवक सतीश की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। मृतक पाटण तालुका के सोमथली का रहने वाला था। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को लकड़ी काटने वाली मशीन से टुकड़ों में काटा और फिर टुकड़ों को बोरों में भर दिया। आरोपियों ने एक बोरा खेत के तालाब में और दूसरा बोरा निरा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके पति लखन बुधावले और पूर्व प्रेमी सतीश तुकाराम माने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला ने कुबूल किया अपराध

पुलिस ने बताया कि मृतक सतीश के लापता होने की शिकायत उसके भाई सागर दडस ने 21 जनवरी को फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला पहले सतीश माने के साथ प्रेम संबंध में थी, लेकिन बाद में उसका संबंध सतीश दडस से हो गया। इसी कारण विवाद उत्पन्न हुआ। महिला से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। उसके अनुसार 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सतीश माने और लखन बुधावले ने लोहे की रॉड से सतीश दडस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे अस्पताल ले जाने के बहाने विडणी के मंगोबा मॉल परिसर में ले गए और वहां सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। (इनपुट- अक्षय कदम)

यह भी पढ़ें-

हत्या के दोषियों को जेल में हुआ प्यार, अब पैरोल पर रचाएंगे शादी; खौफनाक है दोनों की कहानी

प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, हत्या कर पेट फाड़ा और प्राइवेट पार्ट काटकर पौधे से लटका लिया; अब 4 दोषियों को हुई उम्रकैद