सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल) को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में सरकार को खुद आगे आकर आम लोगों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब देने पड़े। इसी बीच, ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी E20 पेट्रोल को लेकर किए जा रहे दावों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मारुती सुजुकी के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने क्या कहा
मारुती सुजुकी के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने बताया कि E20 को लेकर सोशल मीडिया पर मिथ ज्यादा हैं और सच्चाई कम हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी गाड़ियों को E20 पेट्रोल के हिसाब से ही बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स वाले पेट्रोल से गाड़ी के इंजन पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। माइलेज के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल से गाड़ी की माइलेज में 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इसके कई फायदे भी हैं।
E20 पेट्रोल पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का क्या कहना है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में समय समय पर कई सारे रेगुलेशन करने पड़ते हैं। E20 पर्यावरण के लिए अच्छा फ्यूल है, क्लीन फ्यूल है और जब पर्यावरण को लेकर तमाम तरह की चुनौतियां हैं, ऐसे में ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है।
EIL की पूर्व चेयरमैन ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर क्या बताया
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वर्तिका शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग रातों-रात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 2014-15 में पेट्रोल में 1.5 प्रतिशत एथेलॉल मिलाया जा रहा था और अब 20 प्रतिशत मिलाया जा रहा है। वर्तिका ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की ब्लेंडिंग साइंटिफिक्ली सपोर्टेड है। ये कार्बन उत्सर्जन भी कम करेगा और इससे कच्चे तेल के आयात में भी गिरावट आएगा। उन्होंने कहा कि कनाडा, अमेरिका, ब्राजील में कई सालों से एथेनॉल इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की ब्लेंडिंग BI स्टैण्डर्ड के अनुरूप है।
ये भी पढ़ें-
एथेनॉल वाले पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं झूठ, सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब
Latest Business News