1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Bajaj Pulsar खरीदने का सुनहरा मौका, फेस्टिव ऑफर में ₹12,000 तक की छूट; 5 सर्विस भी फ्री

Bajaj Pulsar खरीदने का सुनहरा मौका, फेस्टिव ऑफर में ₹12,000 तक की छूट; 5 सर्विस भी फ्री

फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए बजाज ने शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी पल्सर रेंज पर कैश डिस्काउंट के साथ फ्री सर्विस का फायदा दे रही है।

Bajaj Pulsar पर 12,000 रुपये तक का...- India TV Hindi
Image Source : BAJAJ AUTO OFFICIAL WEBSITE Bajaj Pulsar पर 12,000 रुपये तक का फेस्टिव डिस्काउंट

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपकी नजर बजाज पल्सर पर है, तो आपके लिए कंपनी ने खास ऑफर पेश किया है। बजाज ऑटो अपने पल्सर लाइनअप पर ऐसे फेस्टिव बेनेफिट दे रही है, जिनकी कुल वैल्यू ₹12,000 तक है। इसमें सीधे कैश डिस्काउंट के साथ एक्स्ट्रा फ्री सर्विस का फायदा भी शामिल है। खास बात यह है कि ये ऑफर सिर्फ फाइनेंस पर बाइक खरीदने वालों के लिए नहीं हैं, बल्कि कैश में खरीदारी करने वाले ग्राहक भी इनका लाभ उठा सकते हैं।

11 पल्सर मॉडल पर मिल रहे हैं फेस्टिव बेनेफिट

बजाज फिलहाल भारत में पल्सर के 11 अलग-अलग मॉडल और कई वेरिएंट बेचती है। इनमें NS और RS सीरीज की कुछ बाइक्स लंबे समय से बाजार में हैं, जबकि पल्सर 125, पल्सर 150 और पल्सर N160 जैसे मॉडल को हाल ही में बड़े अपडेट मिले हैं। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने अपनी पल्सर रेंज पर ऑफर की घोषणा की है। कैश डिस्काउंट और फ्री सर्विस बेनेफिट को मिलाकर ग्राहक अधिकतम ₹12,000 तक की बचत कर सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा पल्सर NS400Z पर मिल रहा है।

पल्सर 125 पर भी मिलेगा फायदा

हाल ही में अपडेट हुई क्वालिक पल्सर 125 के टॉप वेरिएंट की महाराष्ट्र में एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.04 लाख है। इस मॉडल पर कंपनी ₹2,500 का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके बाद प्रभावी कीमत करीब ₹1.02 लाख रह जाती है। इसके अलावा ग्राहक को पांच फ्री सर्विस का फायदा मिलेगा। सामान्य तौर पर इस बाइक के साथ चार फ्री सर्विस मिलती हैं, लेकिन ऑफर के तहत एक एक्स्ट्रा सर्विस दी जा रही है। इस सर्विस बेनेफिट की वैल्यू करीब ₹3,500 बताई गई है। साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी।

कैश खरीदने वालों को भी मिलेगा लाभ

इस ऑफर की एक खास बात यह है कि इसका फायदा केवल बाइक फाइनेंस कराने वाले ग्राहकों तक सीमित नहीं है। अगर कोई ग्राहक पूरी रकम कैश देकर पल्सर खरीदता है, तब भी वह इन बेनेफिट का लाभ उठा सकता है। कंपनी ने इन ऑफर्स को किसी खास राज्य तक भी सीमित नहीं किया है।

नई पल्सर 125 में मिले बड़े बदलाव

पल्सर 125 को हाल ही में काफी बड़े अपडेट मिले हैं। इसमें नया फ्रेम और नया इंजन दिया गया है। बाइक के टॉप वेरिएंट में TFT स्क्रीन, LED लाइटिंग और तीन राइड मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसका नया 124.58cc इंजन अब 12.1hp की पावर और 11.4Nm का टॉर्क देता है। पुराने मॉडल में यह इंजन 11.8hp और 10.8Nm का आउटपुट देता था। पल्सर150 को भी इसी तरह के अपडेट मिले हैं। वहीं पल्सर N160 में भी नए S और SS वेरिएंट जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें- गाड़ियों की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, सितंबर में कारों की सेल 32% बढ़ी; देशभर में बिके 25 लाख से ज्यादा वाहन

Latest Business News