1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दिल्ली में बंद पड़े 13 RTO ऑफिस फिर से खुलेंगे, DL-13 सीरीज की वापसी; DL-14 होगा खत्म

दिल्ली में बंद पड़े 13 RTO ऑफिस फिर से खुलेंगे, DL-13 सीरीज की वापसी; DL-14 होगा खत्म

दिल्ली में वाहन से जुड़े काम कराने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ट्रांसपोर्ट विभाग जल्द ही शहर में बंद पड़े 13 आरटीओ (RTO) ऑफिस को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सीरीज DL-13 को भी दोबारा लागू किया जाएगा, जबकि DL-14 सीरीज को बंद किया जाएगा।

दिल्ली में फिस से...- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में फिस से खुलेंगे 13 RTO ऑफिस

दिल्ली के वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कोरोना के बाद डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के चलते बंद किए गए कई रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) अब फिर से खोले जाने की तैयारी है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने पुनर्गठन योजना के तहत शहर के हर जिले में एक RTO खोलने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में कुल 13 RTO ऑफिस दोबारा शुरू किए जाएंगे, जो नए जिला ढांचे के अनुसार काम करेंगे। अभी सिर्फ चार RTO ही पूरी तरह चालू हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को अपने काम के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल जाएगी।

डिजिटल के साथ फिजिकल सुविधा भी

ट्रांसपोर्ट विभाग ने पिछले कुछ सालों में करीब 90% सर्विसेस को ऑनलाइन कर दिया था। इसमें लर्निंग लाइसेंस, DL रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस और वाहन ट्रांसफर जैसे काम शामिल हैं। लेकिन कई सर्विस ऐसी हैं, जिनके लिए फिजिकल वेरिफिकेशन या डॉक्यूमेंट जमा करना जरूरी होता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए RTO ऑफिस फिर से खोले जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

DL-13 सीरीज की वापसी

इस पुनर्गठन के साथ एक बड़ा बदलाव वाहन रजिस्ट्रेशन में भी किया जा रहा है। दिल्ली में अब DL-13 सीरीज को फिर से शुरू किया जाएगा, जो पिछले कुछ सालों से बंद थी। वहीं, फिलहाल इस्तेमाल हो रही DL-14 सीरीज को बंद करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ज्यादा व्यवस्थित और आसान बनाया जा सकेगा।

कहां-कहां खुलेंगे नए RTO?

नए RTO ऑफिस मॉल रोड, जाम नगर हाउस, लाडो सराय, हरि नगर, लोनी, सराय काले खां, मयूर विहार, वजीरपुर, द्वारका, राजा गार्डन, रोहिणी, बुराड़ी और अन्य जिलों में शुरू किए जाएंगे। यह सभी ऑफिस जिले के अनुसार काम करेंगे, जिससे लोगों को अपने इलाके में ही सेवाएं मिल सकेंगी।

कब से शुरू होंगी सेवाएं?

फिलहाल विभाग ने सभी 13 RTO को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ और तकनीकी व्यवस्था पूरी होने के बाद जल्द ही इनकी टाइमलाइन जारी की जाएगी।

Latest Business News