1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 25 साल बाद भी Bolero का क्रेज बरकरार! क्यों आउटडेटेड नहीं हो रही ये SUV? आनंद महिंद्रा ने खोला राज

25 साल बाद भी Bolero का क्रेज बरकरार! क्यों आउटडेटेड नहीं हो रही ये SUV? आनंद महिंद्रा ने खोला राज

ऑटो सेक्टर में जहां हर महीने नई-नई एसयूवी लॉन्च होती हैं, वहीं महिंद्रा बोलेरो आज भी भारतीय सड़कों की शान बनी हुई है। 25 साल बीत जाने के बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद इसकी लोकप्रियता का राज खोला है।

Anand Mahindra, Mahindra Bolero- India TV Hindi
Image Source : POSTED ON X BY @ANANDMAHINDRA आनंद महिंद्रा ने बोलेरो से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं।

भारत की सड़कों पर अगर किसी SUV ने अपनी पहचान टफ और ट्रस्टेड गाड़ी के रूप में बनाई है, तो वो है महिंद्रा बोलेरो। 25 साल बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। अब खुद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बताया है कि क्यों बोलेरो कभी पुरानी नहीं पड़ती और क्यों इसे लोग आज भी 'ब्लैक बीस्ट' के नाम से याद करते हैं। आनंद महिंद्रा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नॉस्टैल्जिक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इस गाड़ी से जुड़ी यादें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “जबसे हमारी पहली हार्ड-टॉप SUV महिंद्रा अरमाडा लॉन्च हुई, मैंने कभी किसी और ब्रांड की कार नहीं चलाई। अरमाडा से पहले मेरे पास हिंदुस्तान मोटर्स कॉन्टेसा थी। आज भले ही वे कंपनी की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक गाड़ी XEV 9e का इस्तेमाल करते हों, लेकिन उनके दिल के सबसे करीब अब भी बोलेरो ही है। इसकी सादगी और मजबूती इसे असली रोड वॉरियर बनाती है।”

बोलेरो का नया मॉडल हुआ लॉन्च

आनंद महिंद्रा ने बताया कि बोलेरो उनके साथ उस दौर से है जब स्कॉर्पियो लॉन्च भी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि बीस्ट इज बैक यानी बोलेरो 2025 अपने क्लासिक लुक के साथ फिर लौट आई है वो भी एडवांस फीचर्स के साथ। उन्होंने खुलासा किया कि कई बार कंपनी की ऑटो टीम ने बोलेरो को बंद करने पर विचार किया, लेकिन ये SUV कभी अलविदा कहने को तैयार नहीं हुई। बोलेरो मारुति सुजुकी की WagonR के बाद देश की सबसे पुरानी लगातार बन रही कार है। 2000 से अब तक बिना ब्रेक के इसका प्रोडक्शन हो रहा है।

बोलेरो 2025: नई जनरेशन में पुराना दम

महिंद्रा ने नई बोलेरो 2025 को ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से लॉन्च किया है। इसके चार वेरिएंट हैं- B4, B6, B6 (O) और B8।

  • B4 वेरिएंट में नया फ्रंट ग्रिल, स्टील्थ ब्लैक कलर, डुअल एयरबैग्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
  • B6 वेरिएंट में 17.8 सेमी टचस्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स जोड़े गए हैं।
  • B6(O) में फॉग लैंप्स, रियर वॉशर-वाइपर और कॉर्नरिंग लाइट्स हैं।
  • B8 वेरिएंट में डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और लेदर जैसी सीटें दी गई हैं।

Latest Business News