1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ₹4.53 लाख में लॉन्च हुई नई Renault Kwid, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से बढ़ेगी मारुति ऑल्टो और टाटा टियागो की टेंशन!

₹4.53 लाख में लॉन्च हुई नई Renault Kwid, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से बढ़ेगी मारुति ऑल्टो और टाटा टियागो की टेंशन!

रेनो इंडिया ने देश की सबसे लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक कारों में से एक रेनो क्विड के अपडेटेड मॉडल को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस नई और अपडेटेड हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹4.53 लाख तय की है।

Renault ने 4.53 लाख में लॉन्च...- India TV Hindi
Image Source : POSTED ON X BY @RENAULTINDIA Renault ने 4.53 लाख में लॉन्च की नई Kwid

अगर आप 5 लाख रुपये के बजट में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Renault India ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Renault Kwid का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी गई है। इस बार कार के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कंपनी ने इसमें सुरक्षा और फीचर्स को पहले से बेहतर बनाया है। नई क्विड अब सीधे तौर पर मारुति ऑल्टो K10, मारुति सेलेरियो, मारुति एस-प्रेसो और टाटा टियागो जैसी कारों को चुनौती देगी।

नई रेनो क्विड की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है। अब इस कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जो पहले उपलब्ध नहीं थे। बजट सेगमेंट में यह अपडेट ग्राहकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके अलावा कार में नए रेनो लोगो और नए डिजाइन वाले व्हील्स भी दिए गए हैं।

फीचर्स में भी नहीं छोड़ी कोई कमी

नई क्विड में पहले की तरह 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग कैमरा, रिमोट कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVM, रियर पावर विंडो, LED टेल लाइट्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में 184mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिससे यह शहर और खराब सड़कों दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनती है।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई रेनो क्विड में वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल (MT) और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जो ग्राहक CNG विकल्प चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ₹70,449 में आधिकारिक CNG रेट्रोफिटमेंट की सुविधा भी दे रही है।

सिर्फ दो वेरिएंट में मिलेगी नई क्विड

कंपनी ने नई क्विड को Evolution और Climber दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि Climber वेरिएंट की कीमत ₹5.15 लाख रखी गई है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग करने पर Climber MT वेरिएंट ₹4.99 लाख और AMT वेरिएंट ₹5.46 लाख में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हुंडई, मारुति, टाटा, टोयोटा या महिंद्रा? जून 2026 में किस ऑटो कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरा डेटा

Latest Business News