1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नई Skoda Kushaq Facelift हुई लॉन्च; फीचर्स और लुक देखकर Sierra, Creta और Seltos के उड़े होश! जानें कीमत

नई Skoda Kushaq Facelift हुई लॉन्च; फीचर्स और लुक देखकर Sierra, Creta और Seltos के उड़े होश! जानें कीमत

भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है। Skoda Kushaq Facelift को नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। शानदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन के साथ आई यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata Sierra जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

2026 Skoda Kushaq Facelift हुई लॉन्च- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE 2026 Skoda Kushaq Facelift हुई लॉन्च

भारतीय कार बाजार में एसयूवी (SUV) सेगमेंट की जंग अब और भी तेज हो गई है। दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) ने अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी, कुशाक (Kushaq) का नया फेसलिफ्ट अवतार (2026 मॉडल)  लॉन्च कर दिया है। आधुनिक फीचर्स और मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज के साथ आई यह कार न केवल हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और किया सेल्टोस जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी है।

नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका नया फ्रंट ग्रिल है, जो अब पहले से चौड़ा और ज्यादा कमांडिंग नजर आता है। इसमें स्लीक एलईडी हेडलैंप्स के साथ नया आईब्रो स्टाइल का एलईडी डीआरएल सिग्नेचर दिया गया है। पीछे की तरफ अब कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जिसके बीच में चमकता हुआ SKODA लिखा हुआ है, जो इसे रात में एक प्रीमियम लुक देता है। कंपनी ने इस कार को शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे जैसे नए रंगों में पेश किया है।

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको लग्जरी का अहसास होता है। स्कोडा ने इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखे जा रहे हैं:

  • रियर सीट मसाज फंक्शन: लंबी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए पीछे की सीटों पर मसाज की सुविधा दी गई है।
  • AI असिस्टेंट: इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन है जो अब गूगल एआई असिस्टेंट के साथ आता है।
  • पैनोरमिक सनरूफ: ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए अब टॉप वेरिएंट्स में बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
  • डिजिटल कॉकपिट: ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकली, कार में सबसे बड़ा बदलाव इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में हुआ है। अब पुराने 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरिएंस देता है। 1.5-लीटर इंजन (150 hp) के साथ अभी भी 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन मौजूद है।

कीमत और सुरक्षा

सुरक्षा के मामले में कुशाक को 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक (1.5L मॉडल में) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

  • शुरुआती कीमत: ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम)।
  • टॉप मॉडल: ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम)।

Latest Business News