अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और भीड़ से अलग एक एक्सक्लूसिव और स्पोर्टी गाड़ी की तलाश में हैं, तो स्कोडा ऑटो इंडिया आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय और प्रीमियम सेडान स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) के मोंटे कार्लो एडिशन में दो नए और अट्रैक्टिव ड्यूल-टोन कलर्स पेश किए हैं। सबसे बड़ी ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नए रंग केवल 200 यूनिट्स की सीमित सीमा के साथ बाजार में उतारे गए हैं। यानी देश भर में केवल 200 खरीदार ही इस खास मोंटे कार्लो एडिशन को अपने नाम कर पाएंगे। यदि आप इस मौके को चूक गए, तो यह एक्सक्लूसिव लुक दोबारा नहीं मिलेगा!
स्कोडा ने स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन में ब्रांड की मोंटे कार्लो रैली हेरिटेज से प्रेरित होकर शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस को शामिल किया है। कंपनी ने इन दोनों नए प्रीमियम शेड्स को बिना किसी एक्स्ट्रा प्राइस के बाजार में इंट्रोड्यूस किया है। स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.69 लाख से शुरू होकर ₹18.19 लाख तक जाती है।
स्पोर्टी लुक, ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स और फीचर-रिच केबिन
कार के बाहरी डिजाइन की बात करें तो इसमें मोंटे कार्लो की खास बैजिंग के साथ ब्लैक्ड-आउट एक्सटीरियर देखने को मिलता है। इसमें स्पोर्टी शार्क फिन एंटीना, बंपर गार्निश, ट्रंक स्पॉयलर और ऑल-ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं जो कार की रोड प्रेजेंस को जबरदस्त बनाते हैं। केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको ब्लैक और रेड कलर की प्रीमियम थीम मिलती है। फीचर्स के तौर पर इसमें 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (और यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6-एयरबैग्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
इंजन और गियरबॉक्स में नहीं हुआ कोई बदलाव
स्कोडा ने इस लिमिटेड एडिशन के मैकेनिक्स और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है। यह विशेष कलर्स दो दमदार पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध होंगे:
- 1.0-लीटर TSI इंजन: यह 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 115 HP की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है।
- 1.5-लीटर TSI इंजन: यह 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150 PS की पावर और 250 Nm का जबरदस्त टॉर्क देता है, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
अगर आप भी स्कोडा स्लाविया के इस एक्सक्लूसिव 200 क्लब का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो तुरंत नजदीकी स्कोडा डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारें फिर होंगी महंगी! दो महीने में दूसरी बार कंपनी ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान
Latest Business News