A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. क्रैश टेस्ट में इन 5 SUVs ने गाड़े झंडे! स्टाइलिश लुक और टैंक जैसी बॉडी; कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

क्रैश टेस्ट में इन 5 SUVs ने गाड़े झंडे! स्टाइलिश लुक और टैंक जैसी बॉडी; कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

अगर आप नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ स्टाइलिश लुक और फीचर्स ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी अब सबसे बड़ा पैमाना बन चुका है। आज हम आपको 5 SUVs के बारे में जानकारी देंगे, जो अपनी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतर सेफ्टी रेटिंग्स के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

भारत की टॉप-5 सुरक्षित SUV- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE भारत की टॉप-5 सुरक्षित SUV

भारत के लोग अब कार खरीदार सिर्फ माइलेज या लुक देखकर फैसले नहीं ले रहे हैं, बल्कि सेफ्टी सबसे बड़ा पैमाना बन चुकी है। भारत एनकैप (Bharat NCAP) और ग्लोबल एनसीएपी के कड़े क्रैश टेस्ट ने यह साफ कर दिया है कि दुर्घटना के वक्त कौन सी गाड़ी आपको लोहे का सुरक्षा कवच देगी। यदि आप भी अपने परिवार के लिए एक ऐसी नई एसयूवी (SUV) तलाश रहे हैं जो दिखने में बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश हो और जिसकी बिल्ड क्वालिटी किसी मजबूत टैंक जैसी हो, तो देश की इन टॉप 5 सबसे सुरक्षित एसयूवी की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

1. Tata Harrier EV

सुरक्षा के मामले में टाटा मोटर्स इस समय देश में बेंचमार्क सेट कर रही है। भारत एनसीएपी के ताजा क्रैश टेस्ट में टाटा हैरियर ईवी ने 32 में से पूरे 32 अंकों का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार क्रैश के वक्त झटके को पूरी तरह सोख लेती हैं। इनका बोल्ड लुक, कनेक्टेड एलईडी लाइट्स और आलीशान इंटीरियर इसे मजबूत होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी बनाता है।

2. Mahindra XEV 9e

महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा उनकी मस्कुलर बॉडी के लिए हमेशा से रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XEV 9e ने भी क्रैश टेस्ट में 32/32 का शत-प्रतिशत स्कोर हासिल कर सबको चौंका दिया है। इस कार में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स के साथ सुरक्षा और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Image Source : IndiaTVभारत की टॉप-5 सुरक्षित SUV की लिस्ट

3. Kia Seltos

स्टाइलिश फीचर्स और लुक्स के लिए युवाओं के बीच मशहूर किआ सेल्टोस अब सुरक्षा में भी किंग बन गई है। भारत एनसीएपी के 2026 के ताजा टेस्ट में इसने 31.70/32 का जबरदस्त एडल्ट सेफ्टी स्कोर हासिल किया है। अपनी स्लीक हेडलाइट्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ यह पारंपरिक ईंधन (पेट्रोल/डीजल) सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प है।

4. Volkswagen Taigun

फॉक्सवैगन टाइगुन को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन, दोनों ही कैटेगरी में पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। मजबूत जर्मन इंजीनियरिंग से बनी इस कार की आउटर बॉडी इतनी ठोस है कि इनका दरवाजा बंद होने की थड आवाज ही इनकी मजबूती बयां कर देती है। यूरो-स्टाइल लुक के साथ ये सड़कें पर कमाल की पकड़ देती हैं।

5. Tata Nexon

कम बजट में 5-स्टार सेफ्टी चाहने वालों के लिए टाटा की ये दो गाड़ियां बेस्ट हैं। नेक्सन ने क्रैश टेस्ट में 29.41 अंकों के साथ फौलादी सुरक्षा दिखाई है। वहीं नेक्सन का कूपे-जैसा स्पॉटी डिजाइन और कई एयरबैग्स इसे देश की सबसे भरोसेमंद और स्टाइलिश सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाते हैं।

Latest Business News