A
Hindi News पैसा ऑटो Tata Nexon खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? EMI का पूरा कैलकुलेशन समझिए

Tata Nexon खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? EMI का पूरा कैलकुलेशन समझिए

भारत में SUV कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। दमदार सेफ्टी, स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स की वजह से यह कार मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है।

टाटा नेक्सॉन खरीदने...- India TV Paisa Image Source : OFFICIAL WEBSITE टाटा नेक्सॉन खरीदने के लिए बजट

भारत की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV में से एक टाटा नेक्सॉन आज अपनी 5-स्टार सेफ्टी और दमदार लुक के कारण हर मिडिल-क्लास परिवार की पहली पसंद बनी हुई है। फरवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन टॉप सेलिंग कार रही है। अगर आप भी यही कार लेने की प्लानिंग बना रहे हैं तो मार्च 2026 के लेटेस्ट आंकड़ों और कीमतों के आधार पर चलिए जानते हैं कि टाटा नेक्सन को घर लाने के लिए आपको कितना बजट और कितनी मासिक आय की जरूरत होगी।

वर्तमान में, टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.32 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए ₹14.15 लाख तक जाती है। अगर हम नोएडा या दिल्ली जैसे शहरों की ऑन-रोड कीमत (जिसमें RTO, इंश्योरेंस और अन्य टैक्स शामिल हैं) की बात करें, तो बेस मॉडल (Smart) लगभग ₹8.61 लाख के आसपास बैठता है।

कितनी EMI देनी होगी हर महीने?

मान लीजिए आप टाटा नेक्सन का बेस मॉडल Smart 1.2 Petrol (MT) खरीदने का मन बनाते हैं तो,

  • ऑन-रोड कीमत: ₹8.61 लाख (अनुमानित)
  • डाउन पेमेंट: ₹1.61 लाख
  • लोन राशि: ₹7,00,000
  • ब्याज दर: 9% (औसत बैंक दर)
  • लोन की अवधि: 5 वर्ष (60 महीने)
  • आपकी मासिक EMI: इस कैलकुलेशन के हिसाब से आपकी मंथली किस्त लगभग ₹14,531 बनेगी। यदि आप लोन की अवधि बढ़ाकर 7 साल करते हैं, तो यह EMI घटकर करीब ₹11,262 रह जाएगी, लेकिन आपको ब्याज ज्यादा देना होगा।

कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का 20/4/10 नियम कहता है कि आपकी कार की EMI आपकी इन-हैंड मंथली सैलरी के 15% से 20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि आपके अन्य घरेलू खर्चों और निवेश पर असर न पड़े। बेस मॉडल के लिए: यदि आप ₹16,600 की EMI दे रहे हैं, तो आपकी महीने की टेक-होम सैलरी कम से कम ₹75,000 से ₹85,000 के बीच होनी चाहिए। वहीं, अगर आप नेक्सन का टॉप-एंड डीजल या ऑटोमैटिक वेरिएंट लेते हैं, जिसकी EMI ₹28,000 के पार जा सकती है, तो आपकी सैलरी ₹1.30 लाख से ₹1.50 लाख प्रति माह होनी चाहिए।

Latest Business News