1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. अब हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

अब हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

अब हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
अब हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि 2014-19 में भारत का एफडीआई बढ़कर 284 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है और केंद्र सरकार का ऋण घटकर मार्च 2019 में जीडीपी के 48.7% पर आ गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान औसत वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रही। इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। सीतारमण ने अपने बजट भाषण कई कल्याण योजनाओं मसलन सस्ता घर, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और आयुष्मान भारत का जिक्र किया।

भारत फ्रांस और यूनाइडेट किंगडम (यूके) को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना गई। अगले 15 सालों तक भारत, जापान और जर्मनी के बीच तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिए लड़ाई होगी। 

Latest Business News