A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2020: जम्मू-कश्मीर में खर्च होंगे 30 हजार 757 करोड़, लद्दाख के लिए 5958 करोड़ आवंटित

Budget 2020: जम्मू-कश्मीर में खर्च होंगे 30 हजार 757 करोड़, लद्दाख के लिए 5958 करोड़ आवंटित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समग्र विकास के प्रति सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
Image Source : LSTV/PTI Finance Minister Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समग्र विकास के प्रति सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र ने जम्मू और कश्मीर के विकास के लिए 30,757 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही लद्दाख में 5,958 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। 

2020-21 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए सीतारमण ने यह भी कहा कि सरकार ने देश में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए 100 करोड़ रुपये रखे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आंकड़ों पर एक राष्ट्रीय नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में विश्वसनीयता होनी चाहिए।

Latest Business News