1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. बजट में टैक्‍स बढ़ने के बाद पेट्रोल 2.5 रुपए और डीजल 2.3 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा

बजट में टैक्‍स बढ़ने के बाद पेट्रोल 2.5 रुपए और डीजल 2.3 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा

स्थानीय बिक्री कर या वैल्यू एडेड टैक्स (वैट), जो बेस प्राइज पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाए जाने के बाद लगाया जाता है, के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.5 रुपए लीटर और डीजल की कीमत में 2.3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होगी।

Petrol price to rise by Rs 2.5, diesel by Rs 2.3 after FM raises tax- India TV Hindi
Image Source : PETROL PRICE TO RISE BY R Petrol price to rise by Rs 2.5, diesel by Rs 2.3 after FM raises tax

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2019-20 में ईंधन पर टैक्‍स बढ़ाने की घोषणा के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। सीतारमण ने 28,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क एक रुपए लीटर और आधारभूत संरचना उपकर एक-एक रुपए लीटर बढ़ाने की घोषणा की है।  

स्‍थानीय बिक्री कर या वैल्‍यू एडेड टैक्‍स (वैट), जो बेस प्राइज पर केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क लगाए जाने के बाद लगाया जाता है, के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.5 रुपए लीटर और डीजल की कीमत में 2.3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होगी।

शुक्रवार को दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपए और मुंबई में 76.15 रुपए प्रति लीटर है। वहीं दिल्‍ली में एक लीटर डीजल की कीमत 64.33 रुपए लीटर और मुंबई में 67.40 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा वित्‍त मंत्रालय ने कच्‍चे तेल पर एक रुपए प्रति टन का आयात शुल्‍क भी लगाया है। भारत 22 करोड़ टन से अधिक कच्‍चे तेल का आयात करता है और इस नए कर से सरकार को अतिरिक्‍त्‍ 22 करोड़ रुपए की प्राप्‍ती होगी।

वर्तमान में कच्‍चे तेल पर अभी कोई आयात शुल्‍क नहीं लगता है। इस पर केवल प्रति टन 50 रुपए का राष्‍ट्रीय आपदा आस्‍मिक शुल्‍क (एसीसीडी) लिया जाता है। वर्तमान में पेट्रोल पर कुल उत्‍पाद शुल्‍क 17.98 रुपए प्रति लीटर (2.98 रुपए बेसिक उत्‍पाद शुल्‍क, 7 रुपए विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क और 8 रुपए रोड एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर उपकर) है। इसी प्रकार डीजल पर कुल 13.83 रुपए प्रति लीटर का उत्‍पाद शुल्‍क (4.83 रुपए बेसिक उत्‍पाद शुल्‍क, 1 रुपए विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क और 8 रुपए रोड एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर उपकर) है।

इसके अलावा पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाया जाता है, जो अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग है। दिल्‍ली में, पेट्रोल पर वैट 27 प्रतिशत और डीजल पर 16.75 प्रतिशत है। मुंबई में पेट्रोल पर वैट 26 प्रतिशत व 7.12 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्‍त कर है, जबकि डीजल पर 24 प्रतिशत का वैट है।

Latest Business News