KEY HIGHLIGHTSसिर्फ 1 फीसदी लोगों के पास देश की 60 फीसदी संपत्ति।अमीरों की संपत्ति में 5.4 फीसदी का इजाफा।देश की 96 फीसदी वयस्क आबादी की संपत्ति 7 लाख से कम।क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में हुआ खुलासानई दिल्ली। देश में नोटबंदी से अफरा-तफरी का माहौल है इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में अमीर और अमीर हो रहे हैं। क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2016 के मुताबिक सिर्फ 1 फीसदी भारतीयों के पास देश की 58.4 फीसदी संपत्ति है। 2015 में यह आंकड़ा 53 फीसदी था। ब्रिक्स ग्रुप में सबसे कम लोगों के पास सबसे अधिक संपत्ति के मामले में रूस सबसे आगे है।यह भी पढ़ें: Welcome Offer Ends Soon: रिलायंस जियो लॉन्च करेगा ‘वेलकम ऑफर-2’, मार्च तक मिलेगी फ्री 4G सर्विस! भारत के वयस्कों के पास नहीं पैसारिपोर्ट के अनुसार भारत में संपत्ति बढ़ रही है लेकिन इसका फायदा सभी को नहीं हो रहा है।भारतीयों के पास अभी भी धन की काफी कमी है।इसका पता इस बात से चलता है कि 96 फीसदी वयस्क आबादी की संपत्ति 6.84 लाख रुपए (10,000 डॉलर) से कम है।10 फीसदी अमीरों के पास 80.7 फीसदी संपत्तिसिर्फ 10 फीसदी अमीरों के पास देश की 80.7 फीसदी संपत्ति है।संपत्ति वितरण का यह ट्रेंड पूरी दुनिया में अनुरूप है।ग्लोबल स्तर पर 10 फीसदी आबादी के पास 89 फीसदी संपत्ति है।पिछले साल यह आंकड़ा 87.7 फीसदी था।तस्वीरों में हैं देश की सबसे पावरफुल महिलाएंForbs WomenIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV PaisaIndiaTV Paisaकुल घरेलू धन में आई गिरावटबीते एक दशक की बढ़ोतरी के बाद भारतियों की घरेलू संपत्ति 0.8 फीसदी (26 अरब डॉलर) गिरकर 3 ट्रिलियन डॉलर रह गई है।2000 से 2016 के बीच प्रति वयस्क व्यक्ति की संपत्ति की औसत वार्षिक विकास दर 6 फीसदी रही है।भारत में निजी संपत्ति की बात की जाए तो 86 फीसदी हिस्सा प्रोपर्टी और अन्य रियल एस्टेट संपत्ति का है।समग्र रूप में कहें तो दुनिया के 1 फीसदी अमीरों में 2.48 लाख भारतीय शामिल है।Source: Quartz India