A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कबाड़ से पैसे कमाएगी एयर इंडिया, हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाली जगह होगी खाली

कबाड़ से पैसे कमाएगी एयर इंडिया, हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाली जगह होगी खाली

एयर इंडिया हवाईअड्डों पर कबाड़ में घिरे पड़े अतिरिक्त स्थान को खाली करने की योजना पर काम कर रहे हैं और कबाड़ बेचकर पैसे भी कमाएगी

कबाड़ से पैसे कमाएगी एयर इंडिया, हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाली जगह होगी खाली- India TV Hindi
कबाड़ से पैसे कमाएगी एयर इंडिया, हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाली जगह होगी खाली

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की कुछ हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाले पार्किंग स्थानों हैंगर को खाली करने की योजना है। लागत में कटौती के लिए कंपनी इसके अलावा वहां पड़े कबाड़ को भी बेचेगी। एयर इंडिया के विनिवेश पर विचार चल रहा है। ऐसे में पिछले महीने ही कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद ग्रहण करने वाले राजीव बंसल ने कहा कि कंपनी समय पर उड़ान परिचालन ओटीपी, ग्राहक सेवा बेहतर बनाने और विभिन्न मदों में लागत कटौती करने के लिए काम कर रही है।

बंसल ने साक्षात्कार में कहा कि वह हवाईअड्डों पर कंपनी के कबाड़ में घिरे पड़े अतिरिक्त स्थान को खाली करने की योजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने पाया कि हैंगरों में बहुत सारा बिना इस्तेमाल वाला सामान पड़ा हुआ है और हम बेवजह इस स्थान को रखे हुए हैं। इसलिए इस कबाड़ को बेचकर हम कुछ पैसा कमा सकते हैं और साथ ही इन स्थानों को खालीकर किराया लागत को भी कम कर सकते हैं।

बंसल ने कहा कि दिल्ली में कंपनी ने एक विमान को नीलाम कर दिया लेकिन वह हैंगर में खड़ा है। इसी तरह मुंबई में इस्पात का कबाड़ पड़ा हुआ है और हम इसे हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हैंगर को खाली किया जा सके।

Latest Business News