A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आकाश और श्लोका की हो गई सगाई! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

आकाश और श्लोका की हो गई सगाई! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि सगाई को लेकर परिवार की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है

Akash and Shloka engaged- India TV Hindi
Akash and Shloka engaged on Saturday claims media reports

नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की सगाई हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को गोवा में सगाई का कार्यक्रम हुआ है। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि सगाई को लेकर परिवार की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में दोनो पक्षों के करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई के बाद अब इस साल के अंत तक मुंबई में आकाश और श्लोका की शादी होगी।

25 वर्षीय आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं जबकि श्लोका मेहता दुनिया की बड़ी हीरा कंपनी रोजी ब्लू डायमंड के मालिक रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश और श्लोका मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़े हैं और कई सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं। धीरूभाई अंबानी आकाश अंबानी के दादा थे और उन्होंने ही रिलायंस इंडस्ट्री की नीवं रखी थी।

Akash and Shloka engaged on Saturday claims media reports

Akash and Shloka engaged on Saturday claims media reports

Latest Business News