अक्टूबर 2020 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1.4 अंक की वृद्धि, 119.5 रहा CPI-IW
अक्टूबर 2020 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1.4 अंक की वृद्धि, 119.5 रहा CPI-IW
India TV Paisa Desk
Published : Nov 28, 2020 05:55 pm IST, Updated : Nov 28, 2020 05:55 pm IST
औद्योगिक कामगारों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) में अक्टूबर 2020 में 1.4 अंक की वृद्धि हुई और यह 119.5 रहा।
Image Source : FILE PHOTOall India consumer price index for industrial workers increased by 1.4 point in Octobet 2020 ।Representative Image
नई दिल्ली। औद्योगिक कामगारों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) में अक्टूबर 2020 में 1.4 अंक की वृद्धि हुई और यह 119.5 रहा। पिछले महीने सितम्बर की तुलना में अक्टूबर 2020 के लिए इसमें 1.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि जबकि पिछले साल इसी महीने की तुलना में यह 0.93 प्रतिशत बढ़ा है। भारत सरकार के सूचना विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है।