Amazon, Flipkart Festive Sale 2019: महासेल से पहले जानिए जरूरी बातें, 10 हजार रुपए तक की हो सकती है बचत
अमेजन की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिव' और फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल 29 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगी। दोनों ई-कॉमर्स ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स ग्राहकों को को भारी छूट और कैशबैक की पेशकश करके आकर्षित करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

फ्लिपकार्ट ने एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलाया हाथ
Flipkart Big Billion Days 2019 के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया है। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, आप लगभग 10 हजार रुपए तक की बचत कर सकते हैं। 30 सितंबर से Big Billion Days 2019 Sale में मोबाइल फोन, टैबलेट, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट सेल में पॉपुलर मोबाइल फोन और टैबलेट को 'सबसे कम कीमत' में बेचा जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी।
फ्लैट डिस्काउंट और ऑफर के अलावा, बिग बिलियन डेज 2019 सेल में फ्लैश सेल भी होगी और इसे 'Crazy Deals' नाम दिया गया है। इस सेल में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। मोबाइल फोन के अलावा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2019 सेल में टीवी और होम एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।