Amazon Great Indian Festival Sale: फिर शुरू होगी महासेल, 90% तक मिलेगी छूट, जानिए पूरी डिटेल
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन फिर से आपके लिए सेल लेकर आ रही है। अमेजन Great Indian Festival सेलिब्रेशन स्पेशल एक बार फिर शुरू होने वाला है। दिवाली (27 अक्टूबर) को देखते हुए अमेजन 13 से 17 अक्टूबर तक फिर से महासेल लेकर आ रहा है। Amazon Great Indian Festival Sale में आपको 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी साथ ही 1000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।

डील्स की बात करें तो सेल में स्मार्टफोन की खरीदारी पर यूजर्स को 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। फोन के साथ यूजर्स को फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई का भी लाभ उठाया जा सकता है। होम और किचन अप्लायंस की बात करें तो यहां आपको 79 रुपए की शरुआती कीमत के साथ घरेलू उपयोग का सामान मिल सकता है।
त्योहारी सीजन की इस महासेल में फ्लाइट किराए को लेकर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 4,999 रुपए तक या इससे कम की फ्लाइट बुक करने पर यात्रियों को 100 से 250 रुपए तक का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है।