A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन इंडिया भारत में देगी 6,500 लोगों को नौकरियां, इसी महीने रखे जाएंगे लोग

अमेजन इंडिया भारत में देगी 6,500 लोगों को नौकरियां, इसी महीने रखे जाएंगे लोग

ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन.इन इस महीने अपनी सेल के लिए 6,500 से अधिक अस्थायी नौकरियां देगी

Amazon- India TV Hindi
Amazon to recruit 6500 peoples in India this month

नई दिल्ली। ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन.इन इस महीने अपनी सेल के लिए 6,500 से अधिक अस्थायी नौकरियां देगी। अमेजन डॉट इन की ग्रेट इंडियन सेल 20 से 24 जनवरी, 2018 तक चलेगी। अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (कस्टमर फुलफिलमेंट)अखिल सक्सेना ने कहा कि अमेजन इंडिया के फुलफिलमेंट केंद्रों के नेटवर्क, छंटाई केंद्रों और आपूर्ति केंद्रों पर 5,500 से अधिक अस्थायी पदों का सृजन हुआ है। उन्होंने कहा कि सेल की अवधि के दौरान ग्राहकों की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी की ग्राहक सेवा साइटों पर 1,000 और सहायकों को जोड़ा गया है। सक्सेना ने कहा कि इन एक हजार सहायकों के जरिये हम अपने ग्राहकों की सेवाओं के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये पद महानगरों के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में सृजित हुए हैं।

Latest Business News