Story HighlightsAirtel ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 1494 रुपए में 90 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा प्लान का ऑफर लॉन्च किया पुराने यूजर्स के लिए 90 दिन का यह पैक 1495 रुपए में उपलब्ध होगानए यूजर्स 1494 रुपए का फर्स्ट रीचार्ज करवाकर इसका लाभ ले सकते हैंइस नए ऑफर्स से Reliance Jio को मिलेगी टक्करनई दिल्ली। Airtel ने Reliance Jio के फ्री 4G डेटा ऑफर के जवाब में अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए 1494 रुपए में 90 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा प्लान का ऑफर लॉन्च किया है। एयरटेल ने बताया कि पुराने यूजर्स के लिए 90 दिन का यह अनलिमिटेड पैक 1495 रुपए में उपलब्ध होगा, वहीं नए यूजर्स 1494 रुपये का फर्स्ट रीचार्ज करवाकर इसका फायदा उठा सकते हैं।ये भी पढ़े: Airtel अपने ग्राहकों को फ्री में देगा 5 GB इंटरनेट डाटा, बस करना होगा ये कामतस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोनlyf Smart Phonelyf-flamelyf Smart Phonelyf Smart Phonelyf Smart Phonelyf Smart Phonelyf Smart Phoneकैसा हैं नया प्लानभारती एयरटेल के डायरेक्टर (ऑपरेशन्स) अजय पुरी ने कहा, ‘4G हैंडसेट्स वाले यूजर्स अधिक डेटा खर्च करते हैं, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए इस पैक को लॉन्च किया गया है।उन्होंने बताया कि इस पैक के साथ कस्टमर्स बेफिक्र होकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।उन्हें बार-बार डेटा पैक रीचार्ज करवाने से मुक्ति मिल जाएगी।अभी यह सुविधा केवल दिल्ली के कस्टमर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में बाकी सर्कल के कस्टमर्स के लिए भी यह ऑफर लॉन्च कर दिया जाएगा।ये भी पढ़े: एक अक्टूबर से शुरू होगी सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी, 5.6 लाख करोड़ रुपए मिलने की उम्मीदReliance Jio ने हाल में लॉन्च किया था फ्री 4G डेटा प्लानरिलायंस जियो ने फ्री सिम के साथ 90 दिन के लिए फ्री डेटा और फ्री वॉइस ऑफर के जरिये काफी संख्या में कस्टमर जुटा लिये हैं।जियो के ऑफर के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियों के डेटा पैक में 67% की कटौती करनी पड़ी थी।हालांकि, डेटा पैक की कीमतों को घटाने के पीछे की रणनीति यह है कि कंपनियों के पुराने कस्टमर उन्हें छोड़कर न जाएं।