पेट्रोल डीजल पर बीते दो दिनों से मिल रही राहत आज खत्म हो गई। बुधवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा हो गया है। आज, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों 35—35 पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी है। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल प्रति लीटर 106.19 रुपये पर पहुंच गया। दूसरी ओर डीजल भी 94.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले सप्ताह में भी देखें तो दो दिन को छोड़ कर अन्य दिन तेल की कीतामों में हर रोज इजाफा हुआ है।
जुलाई से लेकर सितंबर अंत तक लगभग स्थिर रहे तेल के दाम में अक्टूबर में जबर्दस्त आग लगी हुई है। पेट्रोल बीते 17 दिनों में 5.00 रुपये महंगा हो चुका है। इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है। बीते 20 दिनों में ही यह 6.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल डीजल के महंगा होने की शुरुआत पिछले महीने की 28 तारीख से हुई थी। तब पेट्रोल 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इस समय कच्चे तेल की कीमतें 85 डॉलर के पार है। इसलिए सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं।
जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर |
पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीज़ल (रुपये/लीटर) |
| नई दिल्ली |
106.19 |
94.92 |
| मुंबई |
112.11 |
102.89 |
| कोलकाता |
106.77 |
98.03 |
| चेन्नई |
103.31 |
99.26 |
| भोपाल |
114.81 |
104.15 |
| रांची |
100.58 |
100.17 |
| बेंगलुरू |
109.89 |
100.75 |
| पटना |
109.64 |
101.50 |
| चंडीगढ़ |
102.21 |
94.64 |
| लखनऊ |
103.18 |
95.37 |
| नोएडा |
103.40 |
95.56 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चा तेल फिर 85 के पार
कच्चे तेल के बाजार में तेजी का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को 86 डॉलर के भी पार चला गया था। यह अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। उस दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 83.73 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। यह अक्टूबर 2014 के बाद का उच्चतम स्तर था। हालांकि, कारोबार बंद होते समय यह कम हुआ। कल भी कच्चे तेल का दाम में तेजी ही दिखी। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड जहां 0.75 डॉलर बढ़ कर 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे
Latest Business News