A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिहार सरकार ने कहा- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी मामूली

बिहार सरकार ने कहा- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी मामूली

बिहार सरकार ने पेट्रोल-डीजल की वैट दरों में क्रमश: 1.5 फीसदी और एक फीसदी की बढ़ोतरी जिसे लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है, को मामूली वृद्धि बताया है।

बिहार सरकार ने कहा- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी मामूली, वैट को लेकर जाकी की अधिसूचना- India TV Hindi
बिहार सरकार ने कहा- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी मामूली, वैट को लेकर जाकी की अधिसूचना

पटना। बिहार सरकार ने पेट्रोल और डीजल की वैट दरों में क्रमश: 1.5 फीसदी और एक फीसदी की बढ़ोतरी जिसे लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है, को मामूली वृद्धि बताया है। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि इससे डीजल के दाम में मामूली 47 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस इजाफे के बाद डीजल पूर्व के 55.31 रुपए प्रति लीटर के बजाय अब 55.78 रुपए प्रति लीटर बिकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 76 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

नीतीश कुमार मंत्रिपरिषद ने पेट्रोल और डीजल के वैट दरों में क्रमश: 1.5 प्रतिशत और एक प्रतिशत की वृद्धि किए जाने को मंजूरी प्रदान की थी। पूर्व में बिहार में पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 24.5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत वैट देय था जिसे मंत्रिपरिषद ने बढ़ाकर 26 प्रतिशत और 19 प्रतिशत किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी थी। अरूण ने कहा कि पड़ोसी राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की तुलना में बिहार में पेट्रोल की खुदरा कीमत अब भी कम है।

तस्‍वीरों में देखिए क्रूड से जुड़े रोचक तथ्‍य

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

IndiaTV Paisa

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

Facts of Crude oil

दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार ने बिहार में शराब का घाटा लोगों से वसूल रही है जो कि गत है। गौरतलब है कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध से सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए नीतीश कुमार की सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला किया है।

Latest Business News