1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिहार की सुधा ने दूध के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए, शुक्रवार से लागू हुए नए दाम

बिहार की सुधा ने दूध के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए, शुक्रवार से लागू हुए नए दाम

बिहार राज्‍य सहकारी दुग्‍ध उत्‍पादक संघ (COMPFED) ने अपने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर और 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

बिहार की सुधा ने दूध के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए, शुक्रवार से लागू हुए नए दाम- India TV Hindi
बिहार की सुधा ने दूध के दाम 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए, शुक्रवार से लागू हुए नए दाम

पटना। बिहार राज्‍य सहकारी दुग्‍ध उत्‍पादक संघ (COMPFED), जो राज्‍य और इसके बाहर सुधा ब्रांड नाम से दूध और दुग्‍ध उत्‍पादों की बिक्री करता है, ने अपने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर और 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। संघ का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब लाखों लोग दुर्गा पूजन की तैयारी में जुटे हैं। त्‍योहारी सीजन में प्रत्‍येक परिवार में दूध का उपभोग बढ़कर लगभग दोगुना हो जाता है।

बिहार में उपभोक्‍ताओं को अब शुक्रवार से दूध के लिए 2 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। संघ के एक अधिकारी ने बताया कि नई कीमतें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं। अधिकारी ने बताया कि सुधा ब्रांड का दूध 2 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

सुधा शक्ति अब 41 रुपए प्रति लीटर में उपलब्‍ध है, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 39 रुपए थी। इसी प्रकार सुधा गोल्‍ड की नई कीमत 48 रुपए प्रति लीटर है, जबकि पहले की कीमत 45 रुपए प्रति लीटर थी। संघ के अधिकारियों ने इस मूल्‍यवृद्धि को सही बताते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। अब किसानों को 1.5 से 2 रुपए प्रति लीटर ज्‍यादा भुगतान किया जाएगा।

हालांकि, आम उपभोक्‍ताओं ने इस पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। एक बिजनेसमैन साकेत कुमार का कहना है कि जब आम आदमी पहले से ही महंगाई से संघर्ष कर रहा है, तब ऐसे में दूध के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाना हमारे लिए बुरी खबर है। विपक्षी दल राष्‍ट्रीय जनता दल ने दुर्गा पूजा से पहले दूध के दाम में वृद्धि करने के राज्‍य सरकार के फैसले की निंदा की है।

Latest Business News