1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन ने नहीं की रक्षा बजट की घोषणा, सालाना संसद बैठक से पहले देता रहा है जानकारी

चीन ने नहीं की रक्षा बजट की घोषणा, सालाना संसद बैठक से पहले देता रहा है जानकारी

पुरानी परंपरा से हटते हुए चीन ने रविवार को अपने राष्ट्रीय रक्षा बजट की घोषणा नहीं की। चीन आमतौर पर अपनी सालाना संसद बैठक से पहले अपने रक्षा बजट की जानकारी देता रहा है।

China Defence Budget- India TV Hindi
China Defence Budget

बीजिंग पुरानी परंपरा से हटते हुए चीन ने रविवार को अपने राष्ट्रीय रक्षा बजट की घोषणा नहीं की। चीन आमतौर पर अपनी सालाना संसद बैठक से पहले अपने रक्षा बजट की जानकारी देता रहा है। हर साल नेशनल पीपल्स कांग्रेस (एनपीसी) का प्रवक्ता प्रतिशत के लिहाज से देश के रक्षा बजट की जानकारी देता है।

लेकिन इस बार एनपीसी के प्रवक्ता चांग येसुई ने यह नहीं बताया कि रक्षा बजट में कितने प्रतिशत की बढोतरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने चीन के सैन्य खर्च में लगातार बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि यह चीन की वृद्धि के अनुसार ही है।

चांग ने कहा कि चीन ‘शांतिपूर्ण विकास की राह पर आगे बढ़ता ररहेगा।’ उन्होंने कहा कि रक्षात्मक प्रवृत्ति वाली रक्षा नीति के साथ चीन के विकास से किसी अन्य देश को कोई खतरा नहीं होगा। चीन ने पिछले साल अपने रक्षा बजट को बढ़ाकर 150.5 अरब डॉलर कर दिया था जो कि भारत के लगभग 52.5 अरब डालर के ताजा रक्षा बजट का तीन गुना है।

Latest Business News