1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल 3.31 रुपए और डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लगातार छठवें दिन बढ़े दाम

पेट्रोल 3.31 रुपए और डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, लगातार छठवें दिन बढ़े दाम

शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 74.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल का नया भाव 72.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

cost of petrol up by Rs 3.31 in six days, diesel by Rs 3.42- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE cost of petrol up by Rs 3.31 in six days, diesel by Rs 3.42

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छठवें दिन बढ़ोतरी जारी रही। इन छह दिनों में राष्‍ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 3.31 रुपए और डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। शुक्रवार को लगातार छठवें दिन तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल में 57 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 74.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल का नया भाव 72.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।  

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 74.57 रुपए, 76.48 रुपए, 81.53 रुपए और 78.47 रुपए प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 72.81 रुपए, 68.70 रुपए, 71.48 रुपए और 71.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल का दाम दिल्ली में 60 पैसे, कोलकाता में 58 पैसे, मुंबई में 58 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया था। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 60 पैसे, कोलकाता में 54 पैसे, मुंबई में 57 पैसे और चेन्नई में 51 पैसे प्रति लीटर बढ़ी थी। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को क्रमश: 74 रुपए, 75.94 रुपए, 80.98 रुपए और 77.96 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल का दाम भी चारों महानगरों में क्रमश: 72.22 रुपए, 68.17 रुपए, 70.92 रुपए ओैर 70.64 रुपए प्रति लीटर था।  

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दामों में वापस तेजी लौटने लगी है जि‍सका असर घरेलू स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है। पिछले महीने अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल का दाम 20 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चला गया था लेकिन वर्तमान में यह 38 से 40 डॉलर प्रति बैरल के बीच कारोबार कर रहा है।

Latest Business News